इतिहास के 3 ऐसे रहस्य जिनको आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mystery till Now.

इतिहास के 3 ऐसे रहस्य जिनको आज तक नहीं सुलझाया गया | आइये जानते है इसके बारे में।

1. इंसानों के खून ग्रुप अलग अलग क्यों होता है?

1900 से पहले तक ये माना जाता था कि सभी इंसानों का खून एक जैसा ही होता है, परन्तु 1900 में ऑस्ट्रेलिया के मशहूर वैज्ञानिक Karl Landsteiner  ने इंसानों में अलग अलग ब्लड ग्रुप को पहली बार खोजा।

लेकिन सभी इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बहुत से रिसर्च किये गए अथवा कई प्रकार के तर्क दिए गए लेकिन आजतक साफ तौर पर ये पता नहीं चल पाया है कि इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है।

2. 6 इंच का इंसानी कंकाल ।

2003 में  चिली देश के अटाकामा रेगिस्तान में 6 इंच का एक कँकाल मिला था, जिसके मजबूत दाँत और बड़ी खोपड़ी थी और जब इसपर रिसर्च हुवा तो पता चला कि 1970 के करीब उसे ज़मीन में दफन किया गया है। पहले तो इतने छोटे आकार के कंकाल को देख कर इसे किसी एलियन का कँकाल बताया गया लेकिन बहुत वर्षो तक चले रिसर्च के बाद पता चला की यह किसी महिला का कँकाल है।

जिसे बोनेपन नामक की बीमारी रही होगी और उसका देहांत 6-8 साल की उम्र में हो गया होगा। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इंसानी के शरीर में 12 पसलिया होते है लेकिन इसके शरीर में सिर्फ 10 पसलियों के सेट ही थे और इसे ऐसी कौन सी बीमारी थी जिस कारण इसका शरीर का आकार इतना छोटा था इसका जबाव वैज्ञानिक आज तक नहीं दे पाए है। इस पर रिसर्च अब भी जारी है।

इतिहास के 3 ऐसे रहस्य

2. दो बहनों का पुनर्जन्म ।

आज भी दुनिया में बहुत से लोग है जो पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं, लेकिन विज्ञान पुनर्जन्म जैसी बातों पर यकीन नही करता है। दो बहनों कि ऐसी कहानी हैं जिसने वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया था।

मई, 1957 को 11 साल की जोना पोलाक और 6 साल की जैक्लीन पोलॉक की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसके बाद एक साल बाद उनकी माँ ने गिल्लिअम और जेनिफर फिर से जुड़वाँ बेटियों को जन्म दिया और जन्म के समय से ही उनके शरीर में ऐसे दाग़ थे जो जोना और जैक्लीन के भी थे। ज़ब वे थोड़े बड़े हुए तो गिल्लिअम ने जोना के खिलौनो को अपना बताकर रख लिया और जेनिफर ने जैक्लीन के खिलौने रख लिए।

ऐसे और भी बहुत से हैरान करने वाली बातें थीं जो उनकी पुरानी बहनों से मेल खाती थी जैसे गिल्लिअम का जोना को छोटी बहन की तरह ज्यादा प्यार करना, पुरानी जगहों को बिना बताये पहचानना,दोनों बहनो का अपने पुराने खेलने की चीजों को पहनचानना, कार से बचपन से ही डरना। इनकी बातें पता चलने के बाद इस घटना को अच्छे से समझने के लिए बहुत से लोग आये पर सभी हैरान रह गए। हालांकि उम्र बढ़ने के बाद दोनों बहनों की पिछली जन्म की यादें भी कम होती चली गयी।

2 thoughts on “इतिहास के 3 ऐसे रहस्य जिनको आज तक नहीं सुलझाया गया | Unsolved Mystery till Now.”

Leave a Comment