रामायण का मतलब होता है राम की गाथा जिसे वाल्मीकि जी द्वारा लिखा गया था। रामायण को लगभग पूरी दुनिया मे पसन्द किया जाता है। बहुत से देश ऐसे है जो रामायण को कोई धार्मिक किताब ना मानकर Moral Science की किताब मानते हैं जो एक परफेक्ट ज़िंदगी जीने का तरीका बताता है।
एक मुस्लिम देश जहाँ की हर स्कूल में भी रामायण पढ़ाया जाता है।आइये जानते है उस के बारे में।
हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम इंडोनेशिया है। अगर आप इंडोनेशिया के नेशनल एयरलाइन को देखेंगे तो उसका नाम है गरुड़ एयरलाइन। हम सभी जानते हैं कि गरुड़ का रामायण में कितना महत्व है।
इंडोनेशिया देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेवल एजेंसी का नाम सीता ट्रेवल एजेंसी है। अगर आप इंडोनेशिया घूमने निकलेंगे तो राम, कुंभकर्ण और कई ऋषि मुनियों की मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इस बात ये स्पष्ट हो जाता है कि इंडोनेशिया में रामायण बहुत लोकप्रिय है।
सबसे रोचक बात ये है इंडोनेशिया की 87 प्रतिशत आबादी मुस्लिम की है और यहां दुनिया के सबसे ज़्यादा मुस्लिम पैसे जाते हैं।

तो सवाल ये बनता है कि फिर वहां रामायण इतना लोकप्रिय क्यों है?
स्कॉलर्स का ये मानना है कि रामायण लगभग 5000 साल पुराना है और लगभग 2500 साल पहले तक दुनिया मे किसी तरह का कोई धर्म नही था। पहले दुनिया के अलग अलग जगहों पर लोगों के जीने के तरीके अलग थे। बाद में यही तरीके को धर्म का नाम दे दिया गया।
इसी प्रकार लगभग 3000 साल पहले जब किसी तरह के धर्म का कॉन्सेप्ट नही था तब रामायण इंडोनेशिया में स्कॉलर्स के द्वारा लाई गयी थी। और उन्होंने अपने संस्कृति में रामायण का अहम रोल दिया है। वहां की संस्कृति में अक्सर रामायण के दर्शन दिख जाते है।
इंडोनेशिया में भी रामायण को किसी भी धर्म से नही जोड़ा गया है, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम उन्हें रामायण पर यकीन है और उस पर फिल्में बनती है, TV के लिए सीरियल वहां भी बनाये जाते हैं, स्कूलों में पढ़ाया जाता है और दादी नानी द्वारा इसकी कहानियाँ भी सुनाई जाती है। उसे एक Moral Science की तरह देखा जाता है, जो एक अच्छा जीवन जीने के लिए ज़रूरी है।
दक्षिण कोरिया और अयोध्या का लगभग 2000 साल पुराना रिश्ता है इसलिए वहां भी रामायण की झलक देखने को मिलती है।
कहा जाता है कि एक बार कोरियाई साम्राज्य के राजकुमार भारत घूमने आए थे तो उन्होंने अयोध्या का दर्शन किया वहां पर अयोध्या की राजकुमारी उन्हें बहुत पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने शादी का प्रस्ताव भेजा। अयोध्या के राजा द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था और राजकुमारी की शादी कोरियाई साम्राज्य में कर दी गयी।
शादी के कुछ ही सालों बाद राजकुमार को राज्य की ज़िम्मेदारी सौंपते हुए राजा बना दिया गया लेकिन साल भर के अंदर ही नए राजा की मृत्यु हो गयी जिसके बाद अयोध्या की राजकुमारी ने गद्दी सम्भाली थी।
और कोरियाई साम्राज्य में पहली बार हुआ था कि कोई महिला गद्दी पर बैठी हो। राजकुमारी ने बहुत ही निडरता से दुश्मनों का सामना किया और कोरियाई साम्राज्य को बहुत ऊंचे मुकाम पर लेकर गयी थी।
कोरियाई साम्राज्य की रानी बनने के बाद भी उन्होंने भारत की संस्कृति का पालन करती रही जिससे वहां के बहुत से लोग भी भारतीय संस्कृति में दिलचस्पी लेने लगे। और बाद में रामायण वहां भी काफी लोकप्रिय हुआ।
1 thought on “इस मुस्लिम देश में रामायण है बेहद लोकप्रिय, रामायण को मिलता है प्यार…”