उत्तर कोरिया के कुछ अजीब कानून जिसे जानकर आप सोचेंगे कि आखिर वहां लोग रहते कैसे हैं।

दोस्तों अभी के समय मे उत्तर कोरिया सबसे शक्तिशाली तानाशाही वाला देश है, यहाँ तक कि अमेरिका भी इससे डरता है। उत्तर कोरिया ने Nuclear Bomb काफी पहले ही बना रखा है जिससे अमेरिका भी डरता है, आपको बता दे कि, उत्तर कोरिया और अमेरिका में हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है।


उत्तर कोरिया के तानाशाह हैं किम जोंग, जिन्होंने देश मे काफी अजीब अजीब कानून बना रखे हैं और उसके वजह से लोगो को काफी तकलीफ भी होती है। लेकिन फिर भी लोग उन सभी कानून को अच्छे से पालन भी करते हैं, क्योंकि ऐसा नही करने पर वहाँ मौत की सज़ा है।

साल 2020 में जब कोरोना पूरे दुनिया मे फैली थी तब दुनिया की सरकारें अपने देश को बचाने के वैक्सीन की या तो खोज कर रहे थे या फिर दूसरे देश से खरीद रहे थे, लेकिन उत्तर कोरिया में किम जोंग ने कोरोना से छुटकारा पाने के लिए अजीब ही कानून बनाया। उन्होंने कहा की जिस किसी में भी कोरोना वायरस पाया गया उसे गोली मार दी जायेगी, जिसका पालन पूरे देश मे भी किया गया और लगभग 300 से ज़्यादा लोगो की मौत हुई।

उत्तर कोरिया में कपड़ा पहनने से लेकर इंटरनेट चलाने तक के लिए कानून बनाये गए हैं।

उत्तर कोरिया के अजीब कानून हम आपके लिए लेकर आये हैं,जिसे पढ़कर आप अपना माथा पीट लेंगे।

1) चुनाव में सिर्फ एक ही पार्टी खड़ी होती है।


देश मे हर 5 साल पर चुनाव होते हैं, लेकिन वोट देने के लिए जनता के पास सिर्फ और सिर्फ एक ही उम्मीदवार का विकल्प रहता है। साल 1948 से ही शासन एक ही परिवार के हाथ मे है। वहाँ की सरकार का मानना है कि EVM को हैक कर सकते है इसलिए बैलट पेपर पर चुनाव होते हैं, लेकिन बैलट पेपर पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार का विकल्प रहता है। ऐसे में ये सब एक मजाक लगता है, जब एक ही पार्टी चुनाव में भाग लेती है तो चुनाव का क्या मतलब?

2) अपराध करने वाले के 3 पीढियों को भी सज़ा दिया जाता है।


उत्तर कोरिया दुनिया का पहला देश है जहाँ पर जुर्म करने पर आने वाली तीन पीढ़ियों को सज़ा मिलती है। जिससे वहाँ के नागरिक बिल्कुल भी खुश नही है, लेकिन ये बात पब्लिक में नही बोल सकते हैं, क्योंकि सरकार के खिलाफ बोलने के मतलब मौत है।

3) उत्तर में कोरिया में सिर्फ 28 साइट को ही चलाने की अनुमति है।


उत्तर कोरिया में इंटरनेट को क्‍वांगम्‍योंग या ब्राइट नाम से जाना जाता है। यहाँ पर वही साइट चलाने की अनुमति है जो सरकार की अपनी साइट है या फिर जहाँ सरकार की वाह वाही होती है। यहाँ पर कंप्यूटर रखने का मतलब है आप बहुत अमीर हैं, क्योंकि इस देश मे कंप्यूटर बहुत ही महंगे मिलते हैं, क्योंकि यहाँ की सरकार अपने देश को कंप्यूटर आधारित नही बनाना चाहती है। अगर आप को कंप्यूटर खरीदनी है तो पहले सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया

4)उत्तर कोरिया में धर्म का पालन करना सख्त मना है।


उत्तर कोरिया एक नास्तिक देश है, इसलिए इस देश मे कोई भी नागरिक किसी भी धर्म का पालन नही कर सकता है। उत्तर कोरिया को सबसे ज़्यादा चिढ़ ईसाई धर्म से है क्योंकि इसका सबसे बड़ा दुश्मन अमेरिका है और अमेरिका में ईसाई धर्म सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे में अगर कोई उत्तर कोरियाई बाइबिल रखते हुए पकड़ा जाता है तो उसे सजा-ए-मौत दी जाती है।

5) अपने बालों का हेयर स्टाइल सरकार के हिसाब रखनी होती है।


हमारे प्यारे देश भारत में लगभग दो हज़ार से ज़्यादा हेयर स्टाइल का इस्तेमाल किया जाता है और यहाँ हर कोई अपने मर्ज़ी से किसी तरह अपने बालों को सजा कर रख सकता है।


लेकिन उत्तर कोरिया में वहाँ के नागरिकों के लिए सिर्फ 28 हेयर स्टाइल की ही मान्यता दी गयी है। इसके अलावा अगर आपने किसी और तरह की हेयर स्टाइल रखी तो आपको पकड़ कर जेल की हवा खिलाई जाती है।
शादी शुदा महिला के लिए किसी भी तरह के हेयर स्टाइल रखने की अनुमति है लेकिन सिंगल महिला के लिए लिमिटेड हेयर स्टाइल ही है।

Read More:

Leave a Comment