इस दुनिया मे जितने भी जीव हैं सबके पास एक अलग खूबी है। इस लिए इस दुनिया का कोई भी जीव बेकार् नही है। दुनिया मे जो जीव इंसान के सबसे ज़्यादा उपयोगी है उसकी डिमांड ज्यादा है। जैसे दूध के लिए गाय भैंस और मांस के लिए बकरे ,मुर्गे।
वैसे ही पालने के लिए ज़्यादातर लोग कुत्ते को पालते हैं। कुत्ते बहुत ही वफादार होते हैं और साथ ही उनकी सूंघने की शक्ति ज़्यादा होती है। ऐसे मे कुछ स्पेशल ट्रेन्ड कुत्तों को मुजरिमों को पकड़ने मे भी इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन आमतौर पर चूहों को बहुत ही बेकार जानवर समझा जाता है क्यूंकि वह लोगो के अनाजो को बर्बाद करते हैं या फिर घर मे मौजूद चीज़ो को कुतर कर बर्बाद कर देते हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी की चूहों को कुत्तों से ज़्यादा सूंघने की शक्ति होती है।
चूहों को ट्रेनिंग देना सबसे आसान होता है और साथ ही मे चूहों पर रख रखाव मे भी कम खर्च आता है, जैसे की एक कुत्ते के खाने मे एक चूहा लगभग 10 दिन खायेगा। इसलिए बहुत से देशों मे चूहों का इस्तेमाल ज़्यादा देखने को मिलता है।
चूहे जमीन मे मौजूद लैंड माइन को सबसे तेज़ ढूंढ़ते हैं। हम जानते हैं की अगर लैंड माइन पर कोई भारी चीज़ पड़ गया तो माइन फट जाता है इसलिए वहाँ पर चूहों का इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि चुहे का वजन इतना कम होता है की अगर वो माइन पर चढ़ भी जाये तो माइन फटेगा नही।
दुनिया मे लाखो जान बचाने वाला चूहा “मागवा”।
एक ऐसा ही चूहा जिसका नाम मागवा है जिसकी ट्रेनिंग माइन कों खोजने के लिए हुई थी उसने कॉम्बोडिया मे ढेर सारे माइन को ढूंढ निकाला। मागवा ने कॉम्बोडिया के अलावा दूसरे देशों मे भी लैंड माइन को ढूँढा है लेकिन कॉम्बोडिया के बहुत से बड़े बड़े जगहों को सरकार ने इसलिए बंद कर दिया था की उन जगहों पर कहाँ कहाँ माइन बिछी हुई है ये किसी को नही पता है।

किसने बिछाई थी ये लैंड माइन?
जब कॉम्बोडिया अंग्रेज़ों के चंगुल से आज़ाद हुआ तो बहुत से बड़े बड़े गुंडे अपने अपने सरकार को बनाने का प्रयास किया , जिसके वजह से कॉम्बोडिया के लोग गुटों मे बंट कर लड़ने लगे। और एक बहुत हि भयानक गृहयुद्ध शुरु हो गया।
इसी के दौरान हर ग्रुप मे दूसरे ग्रुप को मारने के लिए ज़मीन मे लैंड माइन बिछा दिये जिससे काफी मौते भी हुई थी।लेकिन आज भी हज़ारों माइन ज़मीन के अंदर बिछी हुई थी, जिसको मागवा चूहें ने एक एक करके माइन को ढूँढा जिसके बाद उसको निकाल लिया गया। और बहुत से जगहों पर अब लोग बसने भी शुरु हो गये हैँ
एक टेनिस कोर्ट के बराबर के जगह हो अगर माइन डिटेक्टर द्वारा चेक किया जाए तो इंसान को लगभग 4 दिन लगेंगे। लेकिन एक चूहा इसे मात्र 20 मिनट मे दौड़ कर ढूंढ लेता है। मागवा चुहे को 5 गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है। और इस दुनिया के सबसे बहादुर जानवरो के लिस्ट मे उसका नाम शामिल किया गया।
1 thought on “क्या आप जानते है कि चूहों के पास होती है सुपरपावर?”