क्या होगा जब सूरज हमेशा के लिए डूब जायेगा?आइये जानते हैं।

दुनिया की हर एक धार्मिक किताबों मे ये ज़रूर लिखा होता है कि एक दिन ये दुनिया खत्म हो जाएगी, और सुरज हमेशा के लिए डूब जायेगा। दुनिया के बहुत से वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि सूरज कि रौशनी एक दिन खत्म हो जाएगी।

वैसे तो सभी लोग इस बात को मानते हैं कि सूरज एक दिन मुरझा जायेगा लेकिन सूरज के मुरझाने से क्या होगा?आपने कभी सोचा है? आइये जानते हैं।

हम जानते हैं कि सूरज कि रौशनी को धरती तक पहुँचने मे 8.5 मिनट लगते हैं। इसका मतलब ये होगा कि जब सूरज मुरझा जायेगा उसके 8.5 मिनट बाद तक धरती पर सूरज कि रौशनी रहेगी, क्यूंकि जो आख़री रौशनी सूरज से निकली होगी वो धरती पर 8.5 मिनट बाद पहुंचेगी, और ये रौशनी के कारण धरती का आख़री दिन होगा, क्यूंकि इसके बाद धरती पर हमेशा के लिए अंधकार छा जायेगा।

आसमान मे जो हमे चांद दिखता है वो इसलिए दिखता है कि पहले उस पर सूरज कि रौशनी पहुँचती जिसके कारण वो चमकता है। मतलब सूरज से मुरझाने के कारण चांद कि रौशनी भी खत्म हो जाएगी।

हमने विज्ञान मे ये ही पढ़ी है सौर्य मंडल के सभी ग्रह सूरज के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। लेकिन जब सूरज ठंडा पड़ जायेगा तो उसका गुरुत्वकर्षण बल भी समाप्त हो जायेगा जिसके बाद सौर्य मंडल के सभी ग्रह बहुत तेज़ी से इधर उधर घूमने लगेंगे।

हम जानते हैं कि धरती जितनी तेज़ी से गर्म होती है उतनी ही तेज़ी से ठंडी भी होती है। जब सूरज कि गर्मी पड़नी बंद हो जाएगी तो सिर्फ एक साल के अंदर ही धरती का तापमान -70 डिग्री सेल्शियस चला जायेगा। इसका मतलब है कि मानव जाति का अंत हो जायेगा क्यूंकि इतने कम तापमान मे मानव जाति कभी भी जिंदा नही रह सकता है।

क्या होगा जब सूरज हमेशा के लिए डूब जायेगा

इतने कम तापमान कि वजह से धरती पर मौजूद सभी महासागर और नदिया बर्फ मे तब्दील हो जाएंगे। लेकिन समुन्द्र कि गहराई मे पानी बर्फ नही बनेगा इसलिए गहराई मे मौजूद जितने भी जीव मौजूद है वो सूरज के खत्म होने के हज़ारो साल बाद तक ज़िंदा रह सकते हैं।

धरती के ऊपर मौजूद सभी पेड़ धीरे धीरे कर के मर जाएंगे क्यूंकि सभी पेड़ो को ज़िंदा रहने के लिए प्रकाश संस्लेषण कि सख्त ज़रूरत होती है। और ये प्रकाश संस्लेषण सूरज कि किरणों कि मदद से ही होती है।

बहुत ज़्यादा ठंडी के कारण वायुमंडल भी धीरे धीरे कर के समाप्त हो जायेगा। इस प्रकार हम ये कह सकते हैं कि सूरज ही धरती का पावर हाउस है, क्यूंकि इसके बिना धरती कि लगभग सभी जीव खत्म हो जायेंगे।

Read More :

Leave a Comment