चीन देश के अजीबोगरीब तथ्य: चीन देश के बारे में भारत मे हर कोई जानता है, चीन के बहुत से सस्ते चीज़े पूरे दुनिया मे छा गए है। एक वक्त था जब मोबाइल की दुनिया मे नोकिया और सैमसंग ही मार्किट में दिखते थे फिर धीरे धीरे चीन ने अपना सस्ता मोबाइल पूरे दुनिया मे फैला दिया, जिसके वजह से बड़ी बड़ी मोबाइल कंपनियों को अपने मोबाईल के दाम काम करने पड़े।
भारत मे 80 प्रतिशत लोग चीन के कंपनी का ही मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा भी चीन बहुत से चीज़ो के लिए प्रसिद्ध है तो चलिए उनके बारे में बात करते हैं।
आइये जानते है, चीन देश के अजीबोगरीब 5 तथ्यों को ।
1) चीन में एक वेबसाइट बनाया गया है जहाँ से आप गर्लफ्रैंड उधार में ले सकते है।
भारत मे बहुत से लोग है जिनके पास गर्लफ्रैंड नही है तो ऐसे लोग एक बार चीन का सफर कर सकते हैं। वहाँ वेबसाइट पर देखकर अपनी गर्लफ्रैंड के लिए लड़कियों को चुन सकते हैं।
वेबसाइट की किसी लड़की को अपना गर्लफ्रैंड बनाने के लिए एक सप्ताह के लिए लगभग 20 हज़ार रुपये देने पड़ते हैं।
इस वेबसाईट पर लड़कियाँ भी अपना बॉयफ्रेंड चुन सकती है जिसके लिए उन्हें भी लगभग 20 हज़ार रुपये एक सप्ताह के लिए देने होते हैं।

2) दुनिया का सबसे ज़्यादा घोस्ट टाउन चीन में ही है।
दुनिया का सबसे बड़ा रियल एस्टेट का बिज़नेस चीन में ही किया जाता है लेकिन साल 2015 से ही रियल एस्टेट बिज़नेस कम हो गया था और फिर कोरोना की वजह से ये बिज़नेस बिल्कुल ही ठप पड़ गया है।
बड़ी बड़ी कंपनियों ने सैकड़ों बड़ी बड़ी बिल्डिंग का निर्माण करवाया है लेकिन निर्माण के बाद फ्लैट बिक नही रहे हैं। सैकड़ों की तादाद में बनी सभी इमारते बिल्कुल खाली पड़ी हुई है जिसके बाद इसे घोस्ट टाउन कहा जाने लगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 6 करोड़ से ज़्यादा घर या फ्लैट बिल्कुल खाली पड़े हुए है और सालों से उसे कोई खरीदने भी नही आ रहा है।
3) चीन में अपनी जगह किसी और को जेल में भेज सकते हैं।
भारत मे अगर कोई जुर्म करता है तो कोर्ट उसे सजा के तौर पर जेल भेजती है। लेकिन चीन देश के अजीबोगरीब कानून है क जुर्म करने वाला अगर चाहे तो अपनी जगह किसी और को जेल भेज सकता है, एमजीआर उसके लिए जेल जाने वाले को पैसे देने पड़ते हैं।
इसलिए ऐसा सिर्फ अमीर लोग ही कर सकते हैं क्योंकि इसमें पैसे ज़्यादा लगते हैं।
4) दुनिया का सबसे ज़्यादा गुफाओं में रहने वाले लोग चीन में ही पाए जाते हैं।
आज दुनिया आधुनिक हो चुका है लेकिन दुनिया में बहुत से ऐसे जाती पायी जाती है जो आज भी गुफ़ाओं और जँगलो में ही रहते हैं। सबसे ज़्यादा गुफाओं में रहने वाले लोग चीन में ही पाए जाते हैं, जो पहाड़ों को तोड़कर रहने के लिए गुफा बनाते है।
5) चीन के लोग पेशाब में अंडे को उबाल कर खाते हैं।
चीन देश के अजीबोगरीब तथ्यों में एक ये भी है की वह के डोंगयांग शहर के लोग बच्चों के पेशाब में अंडे उबालकर खाते है जिसे ये लोग वर्जिन एग के नाम से जानते हैं।
5 thoughts on “चीन देश के अजीबोगरीब तथ्य। Interesting facts about china in Hindi!!”