क्या होगा जब इंसान सोना बन्द कर देगा? आइये जानते हैं।

इंसान के शरीर के सभी हिस्से पूरे दिन काम करते रहते है और वो सारे अंग दिमाग़ के इशारे पर काम करते हैं। जिस तरह मेहनत करने के बाद हमारे शरीर के सारे पुर्ज़े थक जाते है और उनमें काफी दर्द होने लगता है ठीक उसी तरह सारे पुर्ज़ों को अपने इशारे पर नचाने वाला इंसानी दिमाग भी पूरे दिन भर के काम के बाद थक जाता है।

इंसानी दिमाग़ को अपनी थकान को मिटाने के लिए आराम चाहिए होता है। उसी आराम को लोग नींद कहते हैं, क्योंकि नींद ही एक ऐसी अवस्था है जब दिमाग़ बिल्कुल भी काम नही करता है। लेकिन बहुत से लोगो के ज़हन में ये सवाल आता है कि क्या होगा अगर इंसान सोना बन्द कर दे तो क्या होगा

क्या होगा जब इंसान सोना बन्द कर देगा और बिना सोये सारे काम करे? तो आइए इसके बारे में जानते है।

इंसान के दिमाग़ को 24 घण्टे में कम से कम 6 से 7 घण्टे की नींद चाहिए जिससे वो अगले दिन उसी फुर्ती से काम करे। लेकिन अगर आप 24 घण्टे तक नही सोते हैं तो आपका पूरा जिस्म थकान से चूर हो जायेगा।

क्योंकि असल मे शरीर के सारे अंगों को आर्डर देने वाला दिमाग़ ही थक चुका होता है इसलिये आप किसी भी चीज़ पर अच्छे से ध्यान नही दे पाएंगे और आपकी सतर्कता भी काफी कम हो जाएगी।
अगर आप 36 घण्टे तक नही सोते हैं तो आपको बहुत ही छोटे छोटे अंतराल में आपको नींद आएगी जिसे आम भाषा मे नींद की झपकी कहते है।

जब इंसान सोना बन्द कर देगा

ये झपकी आपको किसी की स्टेज में आ सकती है, चाहे आप खड़े हो या बैठे हो आपको कभी भी झपकी आ जायेगी। लंबे समय तक न सोने की वजह से आने वाली झपकी को अंग्रेज़ी में MicroSleep कहते हैं।

ऐसी झपकी 30 सेकंड से भी कम की होती है, और इस तरह की झपकी आपको कब आएगी और कब जाएगी इसका पता तक नही चल पाएगा क्योंकि आपका दिमाग बिल्कुल ही थक चुका होता है इसलिए उस को कुछ भी महसूस नही हो पाता है। इसमे आप अपनी पुरानी बातें अच्छे से याद नही कर पाएंगे।आपसे कोई भी निर्णय नही लिया जाएगा।

अगर आप को बिना सोये हुए 48 घण्टो से ज़्यादा हो गए हैं तो आपको अजीब अजीब से आवाज़ें सुनाई देने लगती हैं।ऐसी चीजें दिखने लगेंगी जिनका कोई अस्तित्व भी नही होगा। इस स्टेज को Hallucination कहते है।

72 से 96 घण्टों तक बिना सोये रहने पर आपको वास्तविकता से कोई मतलब नही रहेगा। ऐसा लगेगा कि आप किसी अलग दुनिया मे आ गये हैं।और इस समय तक आपको अपने आंखों पर कोई नियंत्रण नही रह जायेगा। आपके लिये अपनी आंखें खोल कर रखना लगभग नामुमकिन है।

इसलिए हमारे जीवन मे हर दिन नींद को पूरा लेना बहुत ही ज़रूरी है। दोस्तो आप कितने घण्टे की नींद लेते हैं कमेंट में ज़रूर बतायें।

2 thoughts on “क्या होगा जब इंसान सोना बन्द कर देगा? आइये जानते हैं।”

Leave a Comment