दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन है? Largest Country of the World.

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन है:

आपकी नजर के सामने यह सवाल जरूर आया होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? यह एक ऐसा सवाल है जिसके जवाब देने में कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर गौर से देखें तो यह सवाल अधूरा है क्योंकि इस सवाल का जवाब दो तरीके से दिया जा सकता है।

सबसे पहले हमको यह मालूम करना होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा देश जनसंख्या के आधार पर पुछा जा रहा है या फिर क्षेत्रफल के आधार पर पूछा जा रहा है।

तो आईए जानते हैं हम दुनिया का सबसे बड़ा देश, जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर। इसके अलावा हम आपको अलग-अलग महाद्वीपों के सबसे बड़े देश के बारे में ही बात करेंगे।

1) दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है साल 2023 में।

अगर हम क्षेत्रफल के आधार पर देखें तो दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है वहीं जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की माने तो भारत देश चीन को जनसंख्या के मामले में पीछे कर चूका है।

2) दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2023( क्षेत्रफल की दृष्टि से)

क्रमांक देश कुल क्षेत्रफल (Km²)
1 रूस (Russia) 17098242
2 कनाडा (Canada) 9984670
3 अमेरिका (United States) 9833517
4 चीन (China) 9596960
5 ब्राज़ील (Brazil) 8515770
6 ऑस्ट्रेलिया (Australia) 7741220
7 इंडिया (India) 3287263
8 अर्जेंटीना (Argentina) 2780400
9 कज़ाखस्तान (Kazakhstan) 2724900
10 अलजीरिया (Algeria) 2381741

3) Top 5 largest Country in the World (On the basis of Area)

अगर हम क्षेत्रफल की दृष्टि से देखे थे दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों की सूची में रूस, कनाडा, चीन, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका और ब्राजील आते हैं। चल जानते हैं इन पांचो बड़े देशों के बारे में।

I) रूस (Russia)

दुनिया का सबसे बड़ा देश अगर देखा जाए तो रूस है। क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 17098242 वर्ग किलोमीटर है। वही मील में रूस का कुल क्षेत्रफल 6601665 वर्ग मिल है। रूस का कुल क्षेत्रफल पूरे संसार के क्षेत्रफल का कुल 11.52% है।

यह देश इतना बड़ा है कि इसका कुछ हिस्सा यूरोप में पाया जाता है तो वहीं कुछ हिस्सा एशिया महाद्वीप में पाया जाता है। एक तरफ यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है दूसरी तरफ इस देश में बहुत ही कम जनसंख्या पाई जाती है।

रूस की कुल जनसंख्या लगभग साढे 14 करोड़ है। जो कि भारत के कई राज्यों के जनसंख्या के बराबर है।
रूस देश की मुद्रा का नाम रूबल है। वहीं इसकी राजधानी का नाम मास्को है जो कि रूस का सबसे बड़ा शहर है।
इस देश में कुल 83 राज्य हैं। और यह इतना बड़ा है कि इस देश की सीमा विश्व के 14 दूसरे देश की सीमा से साझा करती है।

II) कनाडा (Canada)

दुनिया का सबसे बड़ा देश की सूची में रूस के बाद कनाडा का नंबर आता है। कनाडा देश की कुल क्षेत्रफल 9984670 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है जिसकी जनसंख्या लगभग 38 करोड़ के आसपास है।

कनाडा देश का कुल जनसंख्या विश्व के कुल भूभाग का 6.73% है। कनाडा की राजधानी का नाम ओटावा है। लेकिन यहां का सबसे बड़ा शहर का नाम टोरंटो है। कनाडा का मुद्रा का नाम कैनेडियन डॉलर है।

III) संयुक्त राज्य अमेरिका (United State of America)

क्षेत्रफल की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है जिसकी कुल क्षेत्रफल 9833517 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। अमेरिका में कुल साडे 32 करोड लोगों का निवास होता है। इस देश में कुल 50 राज्य है, इसीलिए अमेरिका के झंडे पर कुल 50 सितारे बने हुए हैं। अमेरिका विश्व के कुल भूभाग का 6.5% है। अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी है चक्की यहां का सबसे बड़ा शहर न्यू यॉर्क है।

IV) चीन (CHINA)

क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है, जो पृथ्वी पर 9596960 वर्ग किलोमीटर पर फैला हुआ है। यह पूरे विश्व के कुल क्षेत्रफल का 6.4% क्षेत्र पर स्थित है। चीन की राजधानी का नाम बीजिंग है। और यह देश एशिया महाद्वीप में स्थित है।

V) ब्राज़ील (BRAZIL)

ब्राजील विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 8515770 वर्ग किलोमीटर है। यह देश दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।

ब्राजील की राजधानी का नाम ब्राज़ील लिया है वही ब्राजील के सबसे बड़े शहर का नाम साओ पालो है। ब्राजील की मुद्रा का नाम रियल है।

4) दुनिया का सबसे बड़ा देश( जनसंख्या के आधार पर )

पूरे विश्व की 90% आबादी पृथ्वी की कुल भूमि की 30% हिस्से पर बसी हुई है।
ऐसे में अगर हम जनसंख्या के आधार पर दुनिया के पांच सबसे बड़े देश की बात करें तो उसमें सबसे बड़े देशों की सूची में चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया और पाकिस्तान का नाम आता है।

I) चीन (CHINA)

चीन जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी जनसंख्या साल 2023 में 1425887337 है। इस देश की जनसंख्या वृद्धि दर काफी काम हो गया है। यही वजह है कि सरकार ने वहां के लोगों से तीन बच्चे पैदा करने की अपील की है।

II) भारत (INDIA)

चीन के बाद भारत जनसंख्या के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा देश है। और यह चीन से बहुत ही कम जनसंख्या से पीछे है। United Nations के अनुसार भारत साल 2023 के अंत तक चीन को जनसंख्या में पछाड़ देगा। साल 2023 में भारत की जनसंख्या 1412360000 है।

लेकिन भारत के भी जनसंख्या वृद्धि दर काफी कम हो गई है। UN की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या में अब गिरावट नजर आएगी। और सन 2100 मैं भारत की जनसंख्या घटकर 101 करोड़ हो जाएगी।
यही वजह है कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून को नहीं लाया जा रहा है क्योंकि अब धीरे-धीरे अपने आप ही भारत की जनसंख्या सिमटने लगी है।

III) अमेरिका (AMERICA)

जनसंख्या के आधार पर अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। जहाँ कि कुल जनसंख्या लगभग 34 करोड़ है।

IV) इंडोनेशिया (INDONESIA)

साल 2023 में इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या लगभग 27.5 करोड़ है.

V) पाकिस्तान (PAKISTAN)

हमारा सबसे नज़दीकी पड़ोसी पाकिस्तान भी जनसंख्या में पीछे नहीं है और पाकिस्तान दुनिया का 5वाँ सबसे बड़ा देश है. पाकिस्तान की कुल जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है.

5) दुनिया का सबसे छोटा देश कौन है ?

दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जहां की कुल पापुलेशन मात्र 764 है।

Read More:

Leave a Comment