दुनिया मे बहुत से अलग अलग भाषाएँ बोली जाती है हर भाषा की एल अलग ही पहचान होती है। और इस तरह के कुल 7100 से ज़्यादा भाषाएँ बोली जाती हैं पूरी दुनिया मे, जिनमे से कुल 270 भाषाएँ सिर्फ भारत मे ही बोली जाती है।
लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की सबसे अजीब भाषा कौन सी है और आखिर क्यों है?
दुनिया की सबसे अजीब भाषा अंग्रेजी है। जी हां दोस्तो आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आपको बता दे भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा अंग्रेजी बोलने वाला देश है। आइये जानते है अंग्रेजी भाषा सबसे अजीब कैसे है।
BLUE को हम उच्चारण करते है ब्लू और GLUE को हम उच्चारण करते हैं ग्लू लेकिन TONGUE का उच्चारण हम टँग करते है जबकि इन तीनो शब्दो के आखिर में UE आ रहा है जिसका उच्चारण ऊ है इस हिसाब से TONGUE को टँगयु पढ़ना चाहिए, लेकिन इसे हम टँग पढ़ते हैं।
अंग्रेजी ही वो भाषा है जिसमे दो शब्द जिनका उच्चारण एक है लेकिन उनका मतलब और स्पेलिंग अलग अलग होती है। जैसे ISLE आर AISLE, इन दोनों शब्दो का उच्चारण आइल है लेकिन स्पेल्लिंग और मतलब अलग अलग होता है।

तो किसी से बात करते समय ऐसे शब्दों की वजह से अच्छे अच्छे अंग्रेजी विद्वानों को भी दिक्कतें होती है।
यही नही बल्कि अंग्रेजी में दो शब्दों की स्पेलिंग एक हो सकता है लेकिन उसका उच्चारण बदल दे तो मतलब अलग अलग हो जाता है।
जैसे MINUTE का उच्चारण मिनट करे तो इसका मतलब समय होता है लेकिन इसी MINUTE का उच्चारण अगर माईन्यूट करें तो इसका मतलब होता है कोई छोटी चीज़।
यही वजह है कि अगर आप अंग्रेजी ढंग से सीखना चाहते हैं तो इसमें लॉजिक काम नही करता है बल्कि इसमें बार बार तरह तरह शब्दो को बोलने के तरीके को सिखाया जाता है।और आपको बार बार प्रैक्टिस करनी पड़ेगी इसके लिए किसी अंग्रेजी के जानकार के साथ अंग्रेजी में बात चीत करे जिससे तरह तरह शब्दो के उच्चारण के बारे में पता चलता है।
2 thoughts on “दुनिया की सबसे अजीब भाषा कौन सी है? आइये जानते हैं।”