दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत।
बुर्ज खलीफा के बारे मे तो सभी जानते होंगे। ये बिल्डिंग दुबई मे स्थित हैं जिसके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है और इसी वजह से दुनिया भर मे काफी प्रसिद्ध भी है। इस बिल्डिंग को देखने के लिए दुनिया भर से लोग दुबई जाते हैं। बॉलीवुड के कई गानों को बुर्ज खलीफा के पास शूट किया गया और साथ मे कई फिल्मो मे बुर्ज खलीफा को दिखाया गया है।
कुछ सालों से बुर्ज खलीफा पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का फोटो उनके जन्म दिन पर पूरे बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाता है।
आज हम आपके लिए बुर्ज खलीफा के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को लेकर आये हैं जो आप शायद नही जानते होंगे।
1) Burj Khalifa को बनाने मे कुल 12 हज़ार मज़दूरों ने पूरे 6 साल तक मेहनत की तब जाके ये विशाल ईमारत बन के तैयार हुआ। और इसमे कुल 800 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।
2) इस ईमारत को साल 2003 मे बनाना शुरु किया गया था जो 2009 मे पुरी तरह बन कर तैयार हुआ था। 4 जनवरी 2009 को उदघाटन के बाद आम जनता को अंदर जाने की परमिशन दे दी गयी।
3) बुर्ज खलीफा की कुल इस ऊंचाई 824 मीटर है और इस विशाल ईमारत मे कुल 164 मंजिल का निर्माण किया गया है जिसके 76वे मंज़िल पर एक बेहद खूबसूरत मस्जिद को बनाया गया है।इस ईमारत को 16 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता है।
4) बुर्ज खलीफा मे कुल 58 लिफ्ट लगाए गये है जो काफी एडवांस टेक्नोलॉजी से बनाये गये हैं। इन लिफ्टो की स्पीड आम लिफ्ट से काफी ज़्यादा रखी गयी है क्यूंकि इस लिफ्ट काफी ऊंचाई तक जाना पड़ता है।
इसलिए बुर्ज खलीफा के सभी लिफ्ट की स्पीड 65 किलिमीटर प्रति घंटे की होती है और ये नीचे से सबसे ऊँची मंज़िल पर बिना रुके सिर्फ 2 मिनट मे पहुंचा देती है।
5) बुर्ज खलीफा को बनाने मे 55 हज़ार टन से ज़्यादा स्टील का प्रयोग किया गया है और साथ ही मे 1,10,000 टन से भी ज़्यादा कन्क्रीट का भी इस्तेमाल किया गया है जो इस इमारत को मज़बूती प्रदान करती है।इस बिल्डिंग मे 304 आलिशान होटल है और लगभग 9000 से भी ज़्यादा अपार्टमेंट हैं।
6) जब ये ईमारत बन कर तैयार हुई तो इसका नाम बुर्ज दुबई था लेकिन बाद मे दुबई के राष्ट्रपति के सम्मान मे इसका नाम बदल कर बुर्ज खलीफा रख दिया गया।
7) बुर्ज खलीफा का डिज़ाइन स्मिथ नाम के एक व्यक्ति ने किया था और इसका निर्माण साउथ कोरिया की मशहूर मोबाइल कंपनी सैमसंग ने किया था। ये कम्पनी बड़ी बड़ी इमारतें बनाने के लीट जानी जाती है।
8) भारत के व्यक्ति जिनका नाम George v Nereparambil है, उन्होने बुर्ज खलीफा मे 22 अपार्टमेंट खरीदे है। ये ईमारत इतनी बड़ी है की इसमे एक साथ 35000 लोग रह सकते हैं वो भी बिना किसी दिक्कत के।

9) इस ईमारत मे स्थित जल विभाग पूरे दिन जल की आपूर्ति करने मे लगा रहता है और एक दिन मे कुल 9 लाख 46 हज़ार लीटर पानी बुर्ज खलीफा के हर अपार्टमेंट मे पहुंचाता हैं।बुर्ज खलीफा के चारो ओर एक कृत्रिम झील बनाया गया है जो देखने मे काफी आकर्षक लगता है।
10) बहुत जल्द बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग नही रहेगी क्यूंकि उससे भी बड़ी ईमारत सऊदी अरब मे बनाई जारही है जिसका नाम जद्दाह टावर है और ये साल 2025 तक बनकर तैयार होजायेगी।
2 thoughts on “दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खालिफा के बारे मे कुछ रोचक तथ्य।”