दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक जंगल जहाँ से इंसान कभी लौट कर वापस नही आता। Some Mysterious forest in the world

पूरी दुनिया मे पृथ्वी के 31% हिस्से पर जंगल है। जिसमे खतरनाक जंगल भी हैं, कुछ ऐसे भी रहस्यमयी जंगल है जिनकी गुत्थी आज तक सुलझ नही पायी है। जिस तरह से जंगल बाहर से जितने खामोश लगते हैं अंदर से उतने ही डरावने और खतरनाक होते हैं। आज हम आपको इस तरह के कुछ जंगलों के बारे बताएंगे जो अपने रहस्यों का लिए जाना जाता है।

1. ब्लैक फोरेस्ट:-

यह जंगल जर्मनी में स्थित है। जिसकी लम्बाई 160 किलोमीटर है इस जंगल में पेड़ बहुत ही ज़्यादा ऊँचे और काफी घने होते हैं जिसकी वजह से जंगल के सतह पर बिलकुल भी धुप नहीं पहुँचती और पूरे साल भर अंधेरा छाया रहता है। इसी वजह से इस जंगल को काला जंगल कहा जाता है। इसके बारे में जर्मनी में कई क़िस्से मशहूर हैं। भूतों, परियों और ऐसे कई चरित्रों की कहानियां इस पर आधारित हैं। इस जंगल मे कोई भी नही जाता है

2. होया बस्यू:-

होया बस्यू को दुनिया के सबसे डरावने Mysterious forest में से एक माना जाता है जो ट्रांसल्वानिया में स्थित हैं। इस जंगल की कई कहानियां प्रसिद्ध हैं और लोग अपने बच्चों को सुनाते हैं। इस जंगल के पेड़ मुड़े हुए हैं और उनका आकार विचित्र है, जो इतने डरावने नजर आते हैं कि पास में जाते ही उन्हें देखने से ही लोग भय खाते हैं। यहां पर लोगों को अजीब सी आवाजें भी सुनाई देती है जिसके बाद से लोग जंगल में पाँव तक नहीं रखते।

आसपास के लोगो का कहना हैं की शाम होते ही जंगल से अजीब अजीब सी आवाज़े और रोने की आवाज़ आने लगती हैं जो सुनने मैं बहुत डरावनी होती हैं। बहुत से लोगो का कहना हैं की सन 1868 मैं इस जंगल मैं एक एलियन की जहाज उतरी थी। उनका कहना हैं की इस जंगल मैं एलियन का निवास हैं और वहाँ पृथ्वी के बारे में रिसर्च करते हैं। इसी लिए जो भी इस जंगल मैं जाता हैं वापस नहीं आता हैं।

आपको बता दे की, इमरान हाशमी अपनी हॉरर फिल्‍म ‘राज 4’ की कुछ शूटिंग विश्व के सबसे इसी मगर वहा की सरकार ने उन्हें शूटिंग की अनुमति नहीं दी जिस से फिल्म की शूटिंग वहीं के दूसरे जंगल मे हुई।

3. क्रुकेड जंगल, पोलैंड:-

इस Mysterious forest के सभी पेड़ो का निचला हिस्सा एक ही तरह मुड़ा हुआ है जो कि अपने आप में एक ऐसा रहस्‍य है जो आज तक नहीं सुलझा है। यह बेहद घने जंगल हैं और किसी के लिए भी यहां अकेला घूमना आसान नहीं है। यहां 1930 के आसपास पाइन पेड़ो को उगाना शुरू हुआ। माना जाता है कि प्राकृतिक रूप से मुड़े हुए पेड़ पाने के लिए ही यहां पेड़ लगाए गए। लेकिन इसका रहस्य कोई नहीं जानता।आज भी वैज्ञानिक इन मुड़े हुए पेड़ो पर रिसर्च कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ पता नही चला है।

 4. एमेज़ोंन जंगल:-

दक्षिण अमेरिका में ये जंगल 9 देशों तक यह फैला हुआ है। यह जंगल दुनिया का सबसे रहस्यमई और खतरनाक जंगल होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा जंगल भी है। इस जंगल में कई तरह के खतरनाक जानवर और आदिवासी रहते हे जिन्होंने कितनी बार जंगल में घूमने आए लोगो मौत के घाट उतार दिये हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा साँप एनाकोंडा भी इसी जंगल में पाए जाते है इस जंगल में बहुत सारे रहस्य छुपे हुए हे जिसको आजतक कोई भी सुलझा नहीं सका है. हॉलीवुड की कई फिल्में अमेज़न जंगल के ऊपर बनाई गई है जिसमे Wrong Turn के कई पार्ट आये है।ये सभी मूवी अमेज़न जंगल मे ही फिल्माये गए हैं।

Leave a Comment