भारतीय झंडा (Indian flag) को फहराने के नियम क्या है? क्या आप जानते हैं?

भारतीय झंडा (Indian flag) को फहराने के नियम।

आज हम जो अपना भारतीय झंडा देखते हैं उसे पिंगली वेंकैया ने डिज़ाइन किया था। और 22 जुलाई 1947 को हमारा तिरंगा संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था।

साल 2002 के शुरुआत तक भारतीय नागरिक सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या गड़तन्त्र दिवस पर ही झंडा फहरा सकते थे। लेकिन 26 जनवरी 2002 को राष्ट्रीय ध्वज संहिता में संशोधन किया गया जिसके अनुसार अब भारतीय नागरिक, अपने घर, आफिस, कारखाना या फिर संस्थानों में न केवल राष्ट्रीय दिवस पर बल्कि किसी भी दिन तिरंगा फहरा सकते हैं।

जिसके बाद भारतीय लोग किसी भी दिन राष्ट्रीय ध्वज को फहराने में सक्षम हो गये। लेकिन इसके साथ ही बहुत से लोग ने अनजाने में ग़लत तरीके से तिरंगे फहराने लगे या फिर कई बार तिरंगे की सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचा तब सरकार ने इसे फहराने को लेकर कुछ नियम बना दिये।

भारतीय झंडा (Indian flag)

भारतीय झंडा

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया (Flag Code of India) के हिसाब से तिरंगा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और अगर आप किसी भी परिस्थिति में इसे असम्मानित करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। हमारा संविधान हमे तिरंगा फहराने के कुछ नियम बताए हैं। चलिये जानते हैं उसके बारे में।

WhatsApp Logo WhatsApp Logo

1) एक डैमेज तिरंगे तो किसी भी हाल में न फहराए। तिरंगा बिल्कुल सही होना चाहिए।

2) तिरंगा फहराते समय ये ज़रूर ध्यान दे कि उससे ऊंचा कोई और झंडा आस पास न हो।

3) भारतीय झंडा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात हमेशा फिक्स होता है और हर तिरंगा 3:2 के अनुपात में आयतकार आकार में होनी चाहिए। इसके अलावा आप किसी और अनुपात में झंडे को नही फहरा सकते हैं।

4) पहले सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही तिरंगे को फहराने की अनुमति थी लेकिन अब हम रात में भी तिरंगा फहरा सकते हैं।

भारतीय झंडा

5) अगर किसी वजह से अनजाने में तिरंगा डैमेज हो जाता है तो उसे जल्दी से जल्दी तिरंगे को बदलने की कोशिश करें।
6) तिरंगा किसी भी हाल में ज़मीन या पानी से टच नही होना चाहिए। ऐसे में तिरंगे की बेइज़्ज़ती मानी जाती है।

7) हमारा राष्ट्रीय तिरंगा किसी को भी सलामी देने के लिए झुकना नही चाहिए। आमतौर पर बहुत से देशो में वहां के राष्ट्रीय झंडे को सलामी के लिए झुका दिया जाता है लेकिन भारत मे ऐसा करना सख्त मना है।

8) तिरंगे को फहराते समय ये ज़रूर ध्यान रखे कि केसरिया रंग की पट्टी सबसे ऊपर हो।

9) तिरंगे में हर रंग की पट्टी की चौड़ाई बराबर होनी चाहिए।

Read More :

2 thoughts on “भारतीय झंडा (Indian flag) को फहराने के नियम क्या है? क्या आप जानते हैं?”

Leave a Comment