प्राचीन काल मे लोग खेती नही करते थे और पूरे तरह से जानवरो के शिकार के उपर निर्भर थे। फिर धीरे धीरे लोग खेती करने लगे और मांस के साथ अनाज का भी सेवन करने लगे।
फिर भारत मे कई प्रकार की संस्कृतियों ने जन्म लिया जिनमे से कुछ संस्कृतियों ने अपने आप को शाकाहारी बनाया। लेकिन फिर भी ज़्यादातर संस्कृतियाँ सर्वहारी रही जो मांस और अनाज दोनो खाते हैं।
भारत मे हमेशा इस बात पर डिबेट होती है की क्या मांसाहारी खाना स्वास्थ्य के लिए सही होता है की नही या फिर धार्मिक ग्रंथों के हिसाब से मांस खाना सही है या नही।
बहुत से डॉक्टरों ने मांस को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है लेकिन वही बहुत से डॉक्टरों ने मांस मे मौजूद प्रचूर प्रोटीन की वजह से हानिकारक नही बताया है।
भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शाकाहारी माना जाता है इसलिए दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी KFC ने सिर्फ भारत के लिए Vegeterian फ़ूड को लॉन्च किया। वैसे KFC सिर्फ NON VEGETERIAN फ़ूड ही बेचती है।

क्या सच मे भारत एक शाकाहारी देश है? आइये जानते हैं।
जब भी किसी से ये पूछा जाता है की क्या भारत एक शाकाहारी देश है तो अक्सर लोगो का यही जवाब आता है की हां भारत एक शकाहारी देश है। लेकिन असल मे 10 मे से सिर्फ 3 लोग ही भारत मे शाकाहारी हैं। और अगर आप असम, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, बंगाल , आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना , गोवा केरला, तमिल नाड़ु राज्यों मे देखनेंगे तो यहाँ 10 मे सिर्फ 1 ही लोग शाकाहारी पाए जाते हैं। मतलब इन राज्यों के 90% प्रतिशत आबादी मांसाहारी है।
अगर आप ओवरआल भारत मे देखें तो ज़्यादार लोग मांसाहारी ही पाए जाते हैं, कुछ एक्सपर्ट ये मानते हैं कि भारत मे वास्तव मे कई और लोग भी मांसाहारी हैं लेकिन समाज की दबाव के कारण वो अपने आप को शाकाहारी बताते हैं और इस बात को मानना नही चाहते हैं।
साल 2015 की एक रिपोर्ट के अनुसार नए जनरेशन के कई लोग मांस खाते हैं लेकिन अपनी फैमिली को नही बताते हैं। और ये भी कहा गया है कि भविष्य मे भारत मे मांसाहारी लोगो की संख्या मे बढ़ोतरी होगी।
क्यूंकि कोई भी देश जैसे जैसे अमीर होता है वहाँ के लोग मांस ज़्यादा खाने लगते हैं क्यूंकि लोगो को प्रोटीन कि डिमांड काफी बढ़ जाती है और ज़्यादा प्रोटीन पाने के लिए ज़्यादा पैसे की ज़रूरत पड़ती है। भारत भी विकासशील देश कि श्रेणी मे कदम रख चुका है और जल्द ही विकसित देश कि श्रेणी मे आ जायेगा।
More Post:
2 thoughts on “क्या भारत एक शाकाहारी देश है?”