भारत के प्रधानमंत्री के सिक्योरिटी पर एक दिन में कितना खर्च होता है? आइये जानते है…

देश को चलाने का ज़िम्मा भारत के प्रधानमंत्री का होता है और इसी वजह से देश चलाने के लिए प्रधानमंत्री अपनी कुछ ज़िम्मेदारियों को बांट देता है। और जिन लोगों को भी प्रधानमंत्री ज़िम्मेदारी देता है उन्हें केंद्रीय मंत्री के नाम से जानते हैं।

हम जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री का पोस्ट सबसे बड़ा है, इसलिए उनकी सिक्योरिटी में कोई भी कमी नही रहती है। ऐसे में सवाल ये आता है कि प्रधानमंत्री के सेक्युरिटी पर कितना खर्च होता है? आइये जानते हैं इसके बारे में।

भारत के प्रधानमंत्री की सेक्युरिटी प्रदान करने के लिए भारत मे बहुत से लेवल हैं।

1) X लेवल सिक्योरिटी-इसमे दो आर्मी के जवान सेक्युरिटी के लिए दिए जाते हैं जिन्हें सिर्फ सेक्युरिटी के लिए ही ट्रेनिंग दी गयी होती है।

2) Y लेवल सिक्युरिटी-इसमे 11 आर्मी के जवान और 1 से 2 कमांडो सिक्योरिटी के लिए दिए जाते हैं और साथ मे 1 मोबाइल सिक्योरिटी भी दिया जाता है।

3) Y+ लेवल सिक्योरिटी-इसमे 11 से ज़्यादा आर्मी के जवान और 2 कमांडो और 2 मोबाइल सिक्योरिटी प्रदान किया जाता है।

4) Z लेवल सिक्योरिटी-इसमे 22 आर्मी जवान, 4 से 5 कमांडो और 4 मोबाइल सिक्योरिटी साथ मे दिया जाता है।


5) Z+ लेवल सिक्योरिटी-55 आर्मी ऑफिसर, 10 से ज़्यादा कमांडर और 10 मोबाइल सिक्योरिटी प्रदान की जाती है।

उपर्युक्त में सभी सिक्युरिटी भारत मे किसी को भी दी जा सकती है लेकिन प्रधानमंत्री के सेक्युरिटी के लिए एक अलग से ग्रुप बनाया गया है।

6) SPG-स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एक ऐसा ग्रुप है जिसे सिर्फ प्रधानमंत्री की हिफाज़त के लिए ही बनाया जाता है। ये भारत मे सबसे टॉप लेवल की सेक्युरिटी होती है। ये इतना टॉप सीक्रेट ग्रुप होता है कि इसमें कितने लोग हैं ये भी नही पता होता है।

भारत के प्रधानमंत्री

लेकिन कुछ ऑफिशल्स के मुताबिक इस ग्रुप में करीब तीन हज़ार के आस पास सोल्जर्स होते हैं जिनकी ट्रेनिंग बहुत ही खतरनाक होती है,और ये अपने काम मे माहिर होते हैं। अगर उन्हें ज़रा सा भी खतरा महसूस होता है तो पलक झपकते ही किसी की जान ले सकते हैं।

इसके अलावा SPG के साथ पैरामिलिट्री और पुलिस की एक खास ग्रुप भी भारत के प्रधानमंत्री की हिफाज़त करने के लिए ही बनाया जाता है।
प्रधानमंत्री जिस गाड़ी से चलते हैं वो काफी मंहगी और महफूज़ होती है। नरेंद्र मोदी के पास एक बुलेटप्रूफ मर्सेडीज़ की मयबैक S650 मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ के आसपास है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के लिए 9 और भी गाड़ियाँ हैं जो सेक्युरिटी के हिसाब से ही डिज़ाइन की गई है। एक हाई सिक्योरिटी वाला एम्बुलेंस और 2 आर्मर कार भी प्रधानमंत्री के पास मौजूद है।

भारत के प्रधानमंत्री

साल 2022 के बजट में प्रधानमंत्री के सेक्युरिटी के लिए 386 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसका मतलब ये है कि भारत के प्रधानमंत्री के सेक्युरिटी पर एक दिन का खर्चा 1.62 करोड़ रुपये होते हैं।

दोस्तों आपको क्या लगता है भारत के प्रधानमंत्री पर एक दिन का खर्च ज़्यादा है या फिर ठीक है?

Read More:

Leave a Comment