जाने भारत में कुल कितने जिले हैं। Bharat mein kitne Jile Hai.

जाने भारत में कुल कितने जिले हैं।

हमारा प्यारा देश भारत उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण मैं कन्याकुमारी तक फैला हुआ है, वहीं पश्चिम में गुजरात से लेकर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक फैला हुआ हुआ है।

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बेहतर संचालन के लिए जिलों में बांटा गया है। और हर जिले के लिए अलग-अलग पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि भारत में कुल कितने जिले हैं।

Bharat mein kul kitne Jile hain

भारत में 766 जिले हैं, जो 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में बंटे हुए हैं। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य जिलों की संख्या के आधार सबसे बड़ा राज्य है जिसमें कुल 75 जिले पाए जाते हैं। वहीं भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा के पास सिर्फ दो जिले हैं।

2023 भारत में कुल कितने जिले हैं?

समय-समय पर भारत में जिलों की संख्या बदलती रहती है। जैसे की 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के कुल जिलों की संख्या 640 थी। 2001 में कुल जिलों की संख्या 593 थी। लेकिन साल 2023 में कुल जिलों की संख्या 766 हो चुकी है।

राज्य पुनर्गठन विधायक 2019 ( State Re organization Act 2019) के अनुसार भारत में कुल राज्यों की संख्या 28 हो चुकी है जो कि पहले 29 हुआ करती थी।

इसी विधायक के तहत 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से पूर्ण राज्य की मान्यता को ले लिया गया था। और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों ( लद्दाख और जम्मू कश्मीर ) में विभाजित कर दिया गया।

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल जिलों की संख्या।

State-wise Data
State Number
अरुणाचल प्रदेश 26
असम 35
आंध्र प्रदेश 26
उत्तर प्रदेश 75
उत्तराखंड 13/17
उड़ीसा 30
केरल 14
कर्नाटक 31
गुजरात 33
गोवा 2
छत्तीसगढ़ 33
झारखंड 24
तमिल नाडु 38
तेलंगाना 33
नागालैंड 16
पश्चिम बंगाल 23/30
पंजाब 23
बिहार 38
मध्य प्रदेश 52/55
मिजोरम 11
मणिपुर 16
मेघालय 12
महाराष्ट्र 36
राजस्थान 33
हिमाचल प्रदेश 12
हरियाणा 22
सिक्किम 6
त्रिपुरा 8

कुल संख्या -721/735 भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या.

Indian States and Union Territories
State/Union Territory Number of Districts
जम्मू कश्मीर 20
दिल्ली* 11
पांडिचेरी 4
अंडमान एंड निकोबार 3
दादर नगर हवेली व दमन द्वीप 3
लद्दाख 2
लक्षद्वीप 1
चंडीगढ़ 1
कुल संख्या 45

उपरोक्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भारत की कुल जिलों की संख्या = 721 + 45 = 766

अथवा (/) बात की संख्या प्रस्तावित जिलों की संख्या को जोड़कर बताया गया है लेकिन आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं है.

भारत में कुल कितने जिले हैं।

प्रस्तावित जिले ( Proposed districts )

I) मध्य प्रदेश

हाल ही में मध्य प्रदेश में तीन और जिले का निर्माण के लिए प्रस्ताव लाया गया है जिनके नाम है, नागदा, चचौड़ा और मेहर।

जिनमे नागदा जिला उज्जैन से, मैहर जिला सतना से तथा चाचौड़ा जिला गुना से बनाया जायेगा। अगर यह तीन जिले आधिकारिक रूप से क्रियाशील हो जाते हैं तो मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 52 से बढ़कर 55 हो जाएगी।

II) उत्तराखंड

उत्तराखंड की सरकार ने भी 4 नए जिलों की निर्माण की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं हुआ है। इन 4 जिलों के नाम रानीखेत, यमुनोत्री,कोटद्वार और डीडीहाट है।

इन चारों जिलों की क्रियाशील होने के बाद उत्तराखंड में कुल जिलों की संख्या 13 से बढ़ता 17 हो जाएगी।

Read More:

Leave a Comment