जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तबसे युक्रेन काफी चर्चा मे आ गया है। रूस के बारे मे तो बहुत से लोग जानते होंगे लेकिन युक्रैंन के बारे बहुत कम लोग ही जानते होंगे। युद्ध के हालात मे वहाँ के लोग सुरक्षित नही है लेकिन युद्ध से पहले Ukraine दुनिया का सबसे सुरक्षित और खूबसूरत देशों मे से एक था।
आज आपको यूक्रेन के रोचक तथ्य बताएंगे जो शायद आप नही जानते होंगे।
1) Ukraine के आय का मुख्य स्रोत है खेती।
Ukraine भी भारत की तरह एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ गेहूं के खेती बड़े पैमाने पर किया जाता है।और दुनिया को सबसे ज़्यादा गेहूं बेचने वाला देश भी Ukraine ही है। पूरे यूरोप मे Ukraine तीसरा सबसे बड़ा खेती करने वाला देश है। इसी वजह से Ukraine बाकी यूरोपियन देशों से अलग माना जाता है।
2) दुनिया की सबसे सस्ती मेडिकल शिक्षा।
आम तौर पर भारत मे बहुत से लोग डॉक्टर बनना चाहते हैँ लेकिन पैसे कम होने की वजह से वो डॉक्टर नही बन पाते हैँ क्यूंकि भारत मे मेडिकल एजुकेशन बहुत ही महंगी है।
लेकिन वही अगर Ukraine की बात की जाये तो वहाँ मेडिकल एजुकेशन काफी सस्ती है यहाँ तक की पुरी दुनिया मे सबसे सस्ती मेडिकल की पढ़ाई होती है।
भारत से लगभग हर साल 15 हज़ार छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैँ। सिर्फ पढ़ाई सस्ती ही नही बल्कि पढ़ाई अच्छी भी होती है।

3) दुनिया का सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश।
Ukraine दुनिया का सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश था। लेकिन उसने साल 1996 मे सारे हथियार को अपने देश से हटा दिये। क्यूंकि साल 1986 मे chernobyl मे परमाणु रियेक्टर फट जाने की वजह से पुरा शहर तबाह हो गया था और पुरे Ukraine मे भारी रडिएशन देखने को मिली थी, साथ ही मे ये रडिएशन यूरोप के कई देशों मे देखने को मिले थे।
इस रडिएशन को खत्म करने मे Ukraine को काफी मुशक्कत करने पड़े, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर रडिएशन की वजह से रहना नामुमकिन है।इसी घटना से प्रभावित होकर Ukraine ने साल 1996 मे अपने सारे परमाणु हथियार हटा दिये।
4) दुनिया का सबसे गहराई मे स्थित मेट्रो स्टेशन।
हमने दिल्ली और दूसरे मेट्रो मे ज़मीन के अंदर मेट्रो चलते हुए देखी है, जिसकी गहराई सिर्फ 23 मीटर तक ही है।लेकिन Ukraine मे स्थित दुनिया का सबसे गहरा स्टेशन जिसका नाम Arsenalna मेट्रो स्टेशन है उसकी गहराई 105 मीटर है।
5) Ukraine का साक्षरता दर।
वैसे तो यूरोपीय देशों मे साक्षरता दर भारत के साक्षरता दर से काफी अच्छी है।लेकिन यूरोप मे भी Ukraine की साक्षरता दर सबसे बेहतर माना जाता है।यहाँ की साक्षरता दर 99.44 प्रतिशत है।
More Post:
1 thought on “यूक्रेन के रोचक तथ्य जो आप शायद ही जानते होंगे।”