रूस के 5 रोचक तथ्य जो शायद ही कोई जानता होगा। 5 Important Facts About Russia!!

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तब से रूस दुनिया भर में काफी चर्चित है, लेकिन रूस के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं क्योंकि रूस अपने आप को वर्ल्ड मीडिया से बचाकर रखता है। ये तो सभी जानते है कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है, लेकिन हम आपको रूस के 5 रोचक तथ्य से अवगत कराएंगे जो शायद आप नही जानते होंगे।

रूस के 5 रोचक तथ्य:

1) रूस में मर्दो से ज़्यादा औरतों की जनसंख्या है।

रूस में औरतों की जनसंख्या मर्दो से 1.25 करोड़ ज़्यादा है जो कि बहुत ज़्यादा फर्क है क्योंकि पूरे रूस की कुल जनसंख्या सिर्फ 14 करोड़ है। इसका कारण ये है कि दूसरे विश्व युद्ध मे रूस के सेना भारी मात्रा में मारे गए थे जिसके वजह से वहाँ पर मर्दो की संख्या में भारी गिरावट आई थी।

लगभग 80 साल गुजर जाने के बाद भी मर्दो की संख्या और औरतो की संख्या में इतना फर्क है।अगर इसी तरह से चलता रहा तो लगभग 120 साल और लगेंगे मर्दो और औरतों की जनसंख्या बराबर करने के लिए।

2) रूस की साक्षरता दर बहुत ही अच्छी है।

रूस दुनिया के सबसे पढ़े लिखे देशो में से एक है, जहाँ की 99.7 प्रतिशत जनता पढ़ी लिखी है। शायद ही यहाँ कोई मिलता है जिसे पढ़ना लिखना नही आता है।

3) दुनिया का सबसे ज़्यादा पीने लायक पानी रूस में है।

दुनिया के बहुत से ऐसे देश हैं जहाँ पीने का पानी खत्म हो गया है तो वहां दूसरे जगहों से पानी को पहुंचाया जाता है।भारत के तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्य भी पीने के पानी के लिए दूसरे जगहों पर निर्भर रहते हैं।

लेकिन इस मामले में रूस पर कुदरत मेहरबान है क्योंकि पूरी दुनिया के साफ पानी का 20% हिस्सा रूस के सिर्फ एक ही झील में पाई जाती है। इस झील का नाम है बैकाल झील है जो दुनिया की सबसे गहरी झील है। इसकी गहरायी 1.5 किलोमीटर से ज़्यादा है जबकि इसकी लंबाई 646 किलोमीटर है।

रूस के 5 रोचक तथ्य:
Hermitage

4) रूस का विशाल म्यूजियम जिसे घूमने के लिए 22 किलोमीटर चलना पड़ता है।

रुस के संत पेटरबर्ग शहर में एक विशाल म्यूजियम है जिसका नाम Hermitage है। इस म्यूजियम में पेंटिंग और कलाकृतियों का भरमार है। चूहे यहां की सभी पेंटिंग और कलाकृतियों को कुतरने लगे जिससे निजात पाने के लिए 70 लाख बिल्लियों को गार्ड के रूप में रखा गया है। ये म्यूजियम इतना बड़ा है कि इसे पूरा घूमने के लिए आपको 22 किलोमीटर चलना पड़ेगा।

5) रूस में है मौजूद दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन।

रूस का Trans-Siberian Railway दुनिया का सबसे बड़ा रेल लाइन है।ये दुनिया का सबसे व्यस्ततम रेल लाइन भी है जिसकी लम्बाई 9289 किलोमीटर है।

1 thought on “रूस के 5 रोचक तथ्य जो शायद ही कोई जानता होगा। 5 Important Facts About Russia!!”

Leave a Comment