शार्क क्यों डरती है समुन्द्र मे इस मछली से जाने कारण…

हम सब ये जानते हैं कि समुन्द्र मे पायी जाने वाली मछलियों मे शार्क बहुत ही खतरनाक मानी जाती है। हॉलीवुड मे शार्क के ऊपर सैकड़ों फिल्मे बनाई गयी हैं, जिसमे ये दिखाया जाता है कि शार्क कितनी खतरनाक होती है ।


लेकिन शार्क को समुद्र मे एक बहुत ही प्यारी मछली जो इंसानो की चाहेती मछली है उससे डर लगता है। हम सब जानते हैं कि इंसानों को डॉलफिन बहुत ज़्यादा पसंद है, क्यूंकि ये मछली इंसानो से बहुत जल्दी घुल मिल जाती है।ऐसे मे आप ये ज़रूर सोच रहे होंगे कि आखिर शार्क जो इतनी खूंखार मछली है वो डॉलफिन से कैसे डर जाती है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शार्क डॉलफिन से क्यों डरती है।

डॉलफिन से डरने के शार्क के पास बहुत से वजहें हैं।


1) डॉलफिन शार्क के मुकाबले ज़्यादा तेज़ी से तैर सकती है। डॉलफिन की पूंछ क्षैतिज (Horizontal) होती है वहीं शार्क की पूंछ लम्बवत (Perpendicular) होती है। इसलिए डॉलफिन बहुत तेज़ी से अपनी जगह से मुड़ सकती है या फिर उपर निचे हो सकती है। जिससे हमला करने मे डॉलफिन के पास एडवांटेज होती है।

शार्क क्यों डरती है समुन्द्र मे इस मछली से


2) शार्क हमेशा अकेले ही घूमती रहती है उन्हे अपने ग्रुप से कुछ खास मतलब नही होती है। वहीं डॉलफिन हमेशा अपने ग्रुप मे ही घूमती है। इसलिए अगर कभी हमला हुआ भी तो डॉलफिन का अपने ग्रुप का पुरा सपोर्ट मिलता है और शार्क डर कर भाग जाती है।

3) डॉलफिन चोंच खाफी मज़बूत हड्डी से बनी होती है, जिससे जब वो हमला करती है तो कई बार दूसरी मछलियों का पेट फट जाता है और वो मर जाते हैं। शार्क को भी डॉलफिन की चोंच से काफी डर लगता है, क्यूंकि डॉलफिन की चोंच उनका सबसे बड़ा हथियार होता है।


4) डॉलफिन एक स्तनीयजन्तु (mammal) होती है और एक रिसर्च के अनुसार प्रकृति मे जितने भी mammal पाए जाते हैं उनका दिमाग़ दूसरे जीवों से ज़्यादा चलता है। इसी प्रकार जब डॉलफिन और शार्क मे लड़ाई होती है तो अक्सर डॉलफिन ही जीतती है क्यूंकि उसके पास दिमाग़ भी ज़्यादा होता है।

ये सब जानने के बाद आपको शार्क पर तरस आने लगेगा लेकिन जैसा हमे फिल्मो मे दिखाया जाता है शार्क के बारे मे वैसा बहुत कम ही देखने को मिला है। आप शार्क के साथ बिना किसी दिक्कत के तैर सकते हैं ।

1 thought on “शार्क क्यों डरती है समुन्द्र मे इस मछली से जाने कारण…”

Leave a Comment