सबसे गरीब देश कौन सा है
इस दुनिया मे बहुत से ऐसे देश है जो गरीब देश के रूप में जाने जाते हैं, यहाँ तक कि भारत को भी एक गरीब देश के रूप में ही जानते हैं लेकिन अगर बात की जाए कि सबसे गरीब देश कौन सा है? तो उसका नाम “बुरुंडी” है।

सबसे गरीब देश कौन सा है
बुरुंडी अफ्रीका महादेश के बीच वाले हिस्से में पाया जाता है मतलब की लैंडलॉक देश है। इसी वजह से समुद्र से कोई कनेक्टिविटी नही है जिससे व्यापार में काफी दिक्कत आती है। आमतौर पर लैंडलॉक देश अपने पड़ोसी देश की मदद से व्यापार करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं उसके लिए पड़ोसी देश को पैसे देने पड़ते है।
लेकिन बुरुंडी बहुत ही गरीब है जहाँ बुनियादी ज़रूरत जैसे रोटी कपड़ा और मकान जैसी चीजें भी लोगो को ढंग से नही मिल पाती है।
इस देश मे पाये जाने वाले दो तिहाई बच्चे कुपोषित है, इनको खाना बहुत ही कम मात्रा में मिलती है या फिर मिलती ही नही है। ऐसे में इनके शरीर की वृद्धि अच्छे से नही होती है। कुपोषण के कारण बहुत से बच्चों की मौत हो जाती है।
ये देश इतना गरीब है कि यहां की 70 प्रतिशत जनता गरीबी में जीवन व्यतीत करते हैं। इस देश की GDP per capita सिर्फ 270 डॉलर है। मतलब यहाँ का नागरिक पूरे एक साल में सिर्फ 270 डॉलर कमाता है। वहीं भारत का GDP per capita 1900 डॉलर से ज़्यादा है। आमतौर पर विकासशील देशों की GDP per capita 5000 डॉलर से ज़्यादा होती है।
Table of Contents
सबसे गरीब देश कौन सा है:

इसके गरीबी के बहुत से कारण हैं जिनमे से कुछ मुख्य कारण ये है कि:
1) ये एक लैंडलॉक देश है और पर्याप्त साधन नही है। जिसके वजह से सरकार की कमाई बहुत ही कम है। यहाँ पर किसी तरह प्राकृतिक तेल, या फिर किसी मिनरल रिसोर्स नही पाये जाते हैं।
2) जनसंख्या बहुत ही ज़्यादा है। इस देश मे लगभग 12 करोड़ लोग रहते हैं जबकि ये एक छोटा देश है।आपको बता दे कि दुनिया की सबसे बड़ा देश रूस की जनसंख्या सिर्फ 14 करोड़ है।
3) हम जानते है कि सबसे कम इनकम कृषि से होती है। बुरुंडी देश की 90 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर करते हैं, जबकि खेती के लिए पूरी तरह से मानसून पर निर्भर रहते हैं। किसी प्रकार की सिंचाई व्यवस्था नही है।
4) राजनीतिक रूप से देश काफी अस्थिर रहा है, जिसके वजह से बहुत से गृह युद्ध हुए हैं। ये सभी गृहयुद्ध जात के आधार पर हुए हैं। मुख्य रूप से हुतु और तुत्सी: ये दो ही तरह के प्रजाति पायी जाती है।
Read More:
- दुनिया के कुछ देशों के अजीबोगरीब कानून, जिन्हें जानकर अपना सर पीट लेंगे।
- क्या भारत एक शाकाहारी देश है?