सुंदर पिचाई ,भारत के एक साधारण परिवार में जन्मे Google के CEO कैसे बने?

सुंदर पिचाई कौन है?

सुंदर पिचाई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो काफी लम्बे समय से गूगल से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी के साथ लगभग एक दशक से ज़्यादा समय बिता चुके हैं शायद यही वजह हैं कि इन्हे चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में चुना गया हैं। आखिर भारत के निवासी दुनिया के सबसे बड़ी कम्पनीयों में से एक के CEO कैसे बने? क्या क्या संघर्ष कर्मा पड़ा? इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे।

सुंदर पिचाई

1) सुन्दर पीचाई के ज़िन्दगी कि एक झलक।

इनका पूरा नाम पिचाई सुंदरराजन हैं। इनका जन्म 12 जुलाई 1972 को मदुरै, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। इनकी शिक्षा पहले IIT Khadagpur से हुई थी फिर बाद में पढ़ने के लिए अमेरिका चले गए जहाँ उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से आगे कि शिक्षा हासिल की। इनकी कुल संपत्ति 8 हजार 5 सौ करोड़ रूपये हैं।

सुन्दर के पिता एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और माँ एक स्टेनोग्राफर थी। इनकी पत्नी का नाम अंजलि है और कुल 2 बच्चे हैं।

सुंदर पिचाई

2) सुंदर पिचाई की शिक्षा।

सुन्दर पीचाई जो आज भारत का नाम दुनिया भर रौशन कर रहे हैं उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर विद्यालय से हुई थी जहाँ उन्होंने कक्षा 10 तक कि पढ़ाई की, वहीं अपनी 12वीं कि शिक्षा वाना वाणी स्कूल से पूरी की। सुंदर पिचाई ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग को पूरा किया।

भारत में पढ़ाई करने के बाद अमेरिका चले गए जहाँ स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग में मास्टर कि डिग्री हासिल की। फिर बाद में व्हार्टन स्कूल ऑफ पेंसिल्वेनिया से एमबीए की पढ़ाई किये।

3) सुंदर पिचाई का करियर।

सुंदर पिचाई पहले मैकिंसे एंड कंपनी में काम किये फिर बाद में गूगल कंपनी को ज्वाइन कर लिया। उस समय गूगल बहुत बड़ी कंपनी नहीं थी और गूगल सर्च टूलबार पर काम कर रही थी। आज दुनिया कि सबसे मशहूर ब्राउज़र Google Chrome हैं जिसको बनाने में सुन्दर पीचाई का अहम् रोल हैं। इसी के बाद साल 2008 में सुन्दर को प्रोडक्शन डेवलपमेंट का हेड बना दिया गया था। और फिर साल 2015 में Google के CEO के रूप में नामांकित कर दिए गए।

4) सुंदर पिचाई से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

वह कोई भी चीज अगर एक बार देख लेते हैं तो उनको याद हो जाता हैं फिर वो आसानी से नहीं भूलते हैं। उनका परिवार काफी साधारण था। वो 12वीं तक साइकिल कि मदद से स्कूल जाया करते थे। क्यूंकि इनका घर स्कूल से काफी दूर था और बस का किराया देने के लिए पैसे बहुत कम थे।

सुंदर पिचाई

साल 2011 में सुन्दर ने ट्विटर को ज्वाइन करने का फैसला कर लिया था क्यूंकि उनको वहाँ ऊँची पोस्ट ऑफर किया जा रहा था लेकिन जब Google को इस बात कि खबर हुई तो Google ने उनकी प्रमोशन कर दी।

IIT कॉलेज में ही सुन्दर और अंजलि एक दूसरे को डेट करने लगे थे। जिन्होंने बाद में शादी कर ली। दोनों पति पत्नी समय समय पर IIT के बच्चों से Skype के जरिये बात करते रहते हैं।

5) सुंदर पिचाई से जुड़े विवाद।

वैसे तो सुन्दर काफी साफ छवि के व्यक्ति हैं। लेकिन साल 2018 में ज़ब Google के एक कर्मचारी ने एक मेमो में ये लिखा कि Google कम्पनी मर्दो को ज़्यादा मौका देता हैं और औरतों कि संख्या कम्पनी में बहुत कम हैं। जिसके बाद उस कर्मचारी को सुन्दर ने निकल दिया था।

Read More:

1 thought on “सुंदर पिचाई ,भारत के एक साधारण परिवार में जन्मे Google के CEO कैसे बने?”

Leave a Comment