हॉलीवुड के विलन Iphone क्यों नही रखते है? जानिए इसके पीछे के रोचक तथ्य…

हॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है जिसकी फिल्मे दुनिया भर में देखी जाती है। इन फिल्मों का बजट काफी ज़्यादा होती लेकिन इसके बावजूद हॉलीवुड की अक्सर फिल्मे दुनिया भर में रिलीज़ होने के कारण अपना पैसा वसूल कर लेती है और फ्लॉप नही होती है।

आपको बता दे की हॉलीवुड फिल्मों का बजट काफी ज़्यादा होता है। एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए एक्टर, डायरेक्टर, लोकेशन बिल्कुल परफेक्ट होनी चाहिए। लेकिन इन सभी चीज़ो के लिए हाई बजट की ज़रूरत पड़ती है। और हॉलीवुड फिल्मों का बजट काफी ज़्यादा होता है इसलिए वो अपनी कहानी को इतने अच्छे तरीके से दिखाते हैं कि सबको पसंद आती है।

हॉलीवुड के विलन Iphone क्यों नही रखते है?

2019 के एक रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड के विलन कभी भी Iphone नही रखते हैं। जब सच में ध्यान से देखा गया तो ये बात सच निकली और पता चला की हॉलीवुड के इतिहास में जितनी भी फिल्मों में मोबाइल फोन दिखाया गया है उसमे पॉजिटिव नेचर के एक्टर को तो Iphone के साथ दिखाया गया है लेकिन किसी भी विलन को Iphone के साथ नही दिखाया गया है।

विलन क्यों नही रखते हैं Iphone?

Iphone दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फोन है जिसे लगभग हर अमीर आदमी इस्तेमाल करते हैं। हॉलीवुड का बजट काफी ज़्यादा होता है इसलिए हॉलीवुड वाले अपने फिल्मों अक्सर Iphone हि दिखाते हैं।

इससे Iphone का प्रमोशन हो जाता है। लेकिन Apple कम्पनी ने हॉलीवुड से डील की है जिसके अनुसार हॉलीवुड का कोई भी विलन Iphone या Apple का कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल नही करेगा। इसके पीछे का कारण ये हैं की Apple कम्पनी अपने प्रोडक्ट को किसी नेगेटिव सेंस में प्रमोशन नही करना चाहते हैं, क्यूंकि विलन का करैक्टर नेगेटिव करैक्टर होता है।

हॉलीवुड के विलन Iphone क्यों नही रखते

फिल्म देखने के दौरान लोग विलन से नफ़रत करते हैं इसलिए उसके द्वारा इस्तेमाल की गयी चीज़ें भी शायद लोग पसंद नही करेंगे इसलिए Apple कम्पनी ने विलन को Iphone के साथ ना दिखाने का फैसला किया है।

साल 2019 मे एक फिल्म आयी थी Knives Out जिसमे एक परिवार के 10 मेम्बर दिखाए जाते हैँ और उन्ही मे से एक कातिल (विलन) है और सभी मेम्बर को Iphone के साथ दिखाया जाता है सिवाए एक के। लेकिन लास्ट मे जाकर ये पता चलता है की क़ातिल कौन है।

अब आप सस्पेंस वाली फिल्मो मे जिसमे ये नही पता रहता की विलन कौन है उसका पता सिर्फ फोन देखकर कर सकते हैँ।

1 thought on “हॉलीवुड के विलन Iphone क्यों नही रखते है? जानिए इसके पीछे के रोचक तथ्य…”

Leave a Comment