Connect with us

Amazing Fact

भारत के पड़ोसी देश कितने है। Bharat ke kitne Padosi desh hai.

Published

on

भारत के पड़ोसी देश: बचपन से ही हमें भारत देश के बारे में पढ़ाया जाता है और उसके साथ ही हमें भारत पड़ोसी देशों के बारे में पढ़ना होता है लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको भारत के सभी पड़ोसी देशों के बारे में जानकारी नहीं है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बहुत ही आसान सा सवाल पूछा गया। जिसमें भारत के सभी पड़ोसी देशों के बारे में पूछा गया था लेकिन अधिकतर लोगों को पाकिस्तान के अलावा भारत के दूसरे और पड़ोसी देश के बारे में नहीं मालूम था।

हमारा भारत देश हमारी आन बान और शान है। इसके इतिहास को पढ़कर काफी गर्व महसूस होता है और वर्तमान में भी हमारा भारत देश बहुत तेज तरक्की कर रहा है। बचपन में ही हमें भारत के भौगोलिक स्थिति में बहुत अच्छे से स्कूलों में पढ़ाया गया है लेकिन बहुत से लोग समय के साथ भारत की भौगोलिक स्थिति को धीरे-धीरे भूलने लगे हैं। तो उन जैसे लोगों के लिए हम यह जानकारियां लेकर आए हैं। आज आपको यह मालूम चल जाएगा की स्कूल से निकलने के बाद आपको कितनी जानकारियां याद रह गई है।

WhatsApp Logo WhatsApp Logo


Bharat ke padosi desh. भारत के पड़ोसी देश कौन से हैं?


भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है इसलिए भारत के पड़ोसी देशों की संख्या ज्यादा है।
भारत के पड़ोसी देशों की सूची में निम्नलिखित देशों का नाम शामिल है। अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव्स, चीन, म्यांमार,नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका।

भारत के पड़ोसी देशो के नाम और उनकी राजधानियां।

Country and Capital Cities
Country Capital City
पाकिस्तान इस्लामाबाद
श्रीलंका कॉलोम्बो
म्यांमार नाइप्येदा
अफ़ग़ानिस्तान काबुल
नेपाल काठमांडू
बांग्लादेश ढाका
भूटान थिम्पु
मालदीव माले
चीन बीजींग

पाकिस्तान (Pakistan)

भारत के उत्तर दक्षिण कोने पर पाकिस्तान की स्थिति है। जिसकी राजधानी इस्लामाबाद है। भारत के राज्यों में से जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं। पाकिस्तान उत्तर में अफगानिस्तान देश स्थित है एवं दक्षिण में अरब सागर है।

श्रीलंका (Srilanka)

श्रीलंका एक टापू देश है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 65000 वर्ग किलोमीटर है इसकी राजधानी कोलंबो है। यह देश अपने पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता है। श्रीलंका देश भारत के दक्षिण दिशा में स्थित है।

म्यांमार (Myanmar)

म्यांमार देश भारत के पूर्वी दिशा में स्थित है। जिसका क्षेत्रफल 6,76578 वर्ग किलोमीटर है। यह देश भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि म्यांमार भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। इस देश का पुराना नाम बर्मा है।

अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan)

पिछले कुछ सालों से अफगानिस्तान देश तालिबान की वजह से सुर्खियों में रहा है। यह देश पाकिस्तान के उत्तरी दिशा में है एवं भारत के उत्तर पश्चिम दिशा में। इस देश की जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है।

नेपाल (Nepal)

नेपाल देश भारत के उत्तर पूर्व दिशा में है तथा दुनिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी नेपाल में ही पाया जाता है। नेपाल की राजधानी के नाम काठमांडू है

बांग्लादेश (Bangladesh)

बांग्लादेश भारत के साथ ही आजाद हुआ लेकिन तब वह पाकिस्तान का हिस्सा हुआ करता था परंतु साल 1971 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद करवाया। यहां की प्रमुख भाषा बंगाली है। और यह देश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है।

भूटान (Bhutan)

भूटान देश भारत के उत्तर पूर्व दिशा में है जहां की प्रमुख भाषा जोङ्गखा है। यह एक कृषि प्रधान देश है। इसकी राजधानी का नाम थिंपू है।

मालदीव (Maldives)

अभी हाल ही में मालदीव देश काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। यह भारत के दक्षिण दिशा में स्थित है। यह देश हजारों टापू से मिलकर बना हुआ है जिसकी राजधानी माले है। इस देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्रोत पर्यटन है।

चीन (China)

चीन पूरे विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। इसके साथ ही चीन दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था भी है। बहुत जल्दी चीन अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। चीन की राजधानी बीजिंग है एवं यहां की प्रमुख भाषा मंडारिन है।

Read More:

I am versatile writer known for expertise in various domains. I deliver insightful content with clarity and depth, making complex topics accessible to FactVilla readers. I commit to intellectual integrity and passion for exploring new ideas make them a valuable asset to the FactVilla.in community.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Fact villa (https://factvilla.in) is a Professional educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to provide you the best of Mysterious fact and Amazing facts which will boost your knowledge. We’re working to turn our passion into a booming online website.