Connect with us

Amazing Fact

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे क्या आपको पता है?

Published

on

मिट्टी के बर्तनों की खोज।

प्राचीन काल मे लोग शिकार करके उसका मांस कच्चे ही खाते थे फिर आग की खोज हुई उसके बाद शिकार को पका कर खाने का रिवाज़ शुरू हुआ।

फिर कुछ सदी बाद लोग सभ्य हुये और मिट्टी के बर्तनों की खोज किये और खाने के लिए उसका इस्तेमाल करने लगे। तब से लेकर अभी कुछ ही दशक पहले तक सभी लोग मिट्टी के बर्तन में खाया करते थे।

स्वास्थ्य पर प्रभाव।

ज़माना बदल गया और लोग अलुमिनियम और स्टील के बर्तन में खाने लगे क्योंकि ये सालों तक टिकता है और सस्ता भी पड़ता है।

लेकिन इससे स्वास्थ्य पर काफी खराब असर भी पड़ता है और वहीं मिट्टी के बर्तन में खाने से कोई नुकसान नही होता है बल्कि फायदा होता है। हम आपको बताएंगे कि इन के उपयोग करने के फायदे क्या हैं।

बर्तनों के 10 फायदे।

1) मिट्टी वाले बर्तन में खाना खाने से भोजन में pH नियंत्रित रहता है और पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं अलुमिनियम के बर्तन में खाने से गैस की बीमारियों से ग्रसित होने की सम्भावना रहती है।

2) मिट्टि की ये खासियत होती है कि न ही जल्दी गर्म होती है और न ही जल्दी ठंडा होती है। इसलिए जब हम मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं तो ये काफी देर तक गर्म रहता है और खाना जल्दी खराब भी नही होता है। इसके अलावा ठंडी चीजें काफी देर तक ठंडी ही रहती है।

3) मिट्टी के बर्तन को साफ करना बहुत ही आसान होता है, इसके लिए गर्म पानी बर्तन में डालकर निम्बू के कुछ रस मिला दिया जाता है और कुछ देर बाद अपने से साफ हो जाता है।

4) मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से भोजन से बहुत से मिनरल नही निकलते है और मिट्टी की खुशबू के साथ मिलकर इसका स्वाद बढ़ जाता है।

5) मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से मिट्टी में मौजूद आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, सल्फर और कैल्शियम भोजन के साथ घुल जाता है और जब हमारे शरीर मे भोजन पहुंचता है तो शरीर निरोग हो जाता है। इसीलिए शायद पुराने ज़माने के लोग इतने बीमार नही पड़ते थे।

6) मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से खाना के पोषक तत्व भोजन में बरकरार रहते हैं वहीं धातु के बर्तन में ये पोषक तत्व भाप में मिलकर बाहर निकल जाता है।

मिट्टी के बर्तनों

7) मिट्टी का बर्तन धीरे धीरे गर्म होता है इसलिए खाना बड़े ही आराम से बनता है और अच्छे से पकता है जिससे उसके अंदर तक उसका स्वाद आता है जो पाचन क्रिया के लिए काफी लाभदायक होता है।

8) मिट्टी के बर्तन का खाना खाने से गैस और कब्ज की बीमारी दूर होती है।

9) मिट्टी के बर्तन में बने भोजन करने से कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलती रहती है जिससे हड्डियां और दाँत दोनों मज़बूत रहते है।

10) मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने में कम तेल का इस्तेमाल होता है,जो पेट के लिये अच्छा माना जाता है।

Read More:

I am versatile writer known for expertise in various domains. I deliver insightful content with clarity and depth, making complex topics accessible to FactVilla readers. I commit to intellectual integrity and passion for exploring new ideas make them a valuable asset to the FactVilla.in community.

1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: J K Rowling 90s के बच्चों के लिए एक महान राइटर है। आइये जानते है कुछ रोचक बातें। - Fact Villa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Fact villa (https://factvilla.in) is a Professional educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to provide you the best of Mysterious fact and Amazing facts which will boost your knowledge. We’re working to turn our passion into a booming online website.