Credit Card का इस्तेमाल ज़िंदगी मे एक अहम रोल निभाता है। इससे शॉपिंग या फिर ऑनलाइन ट्रांसेक्शन आसान हो जाते हैं। भारत मे Credit Card होल्डर बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। और बढ़ती हुई क्रेडिट कार्ड के वजह से लोग इसका इस्तेमाल भी ज़्यादा कर रहे हैं।
लेकिन बहुत से लोगो को अच्छे से नही पता होता की कहां Credit Card का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे उन्हें कभी कभी ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं या फिर जुर्माना देना पड़ता है।
तो चलिए हम आपको बताते हैं किन जगहों पर Credit Card का इस्तेमाल बिल्कुल करनी चाहिए।
1) पैट्रोल पम्प (Petrol Pump)
अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीज़ल भरवाने के बाद पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 1% सर्विस फी और 7.2% GST देना पड़ता है। सर्विस फी तो फिर भी कभी कभी वापस मिल जाते हैं लेकिन GST कभी आपको वापस नही मिलती।
2) IRCTC बुकिंग।
जब भी IRCTC पर बुकिंग करते हैं तो हमे कुछ सर्विस फी देनी पड़ती है लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है तो उसके साथ अलग से लगभग 2% तक ज़्यादा देने पड़ते हैं।
3) Wallet में पैसा ऐड करने के लिए।
बहुत से लोग Paytm, Google pay, Phone pe और Amazon pay के wallet में पैसे add करते हैं। इसमें कभी भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नही करना चाहिये। क्योंकि ऐसा करने पर 3% तक सर्विस चार्ज और साथ मे GST भी देनी पड़ती है।

4) क्रेडिट कार्ड से कैश निकलना।
क्रेडिट कार्ड से आप डेबिट कार्ड की तरह ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन भूलकर भी क्रेडिट कार्ड से कैश नही निकलना चाहिए क्योंकि इस पर बहुत से एक्स्ट्रा चार्जेज लगा दिए जाते है साथ ही में ब्याज दर काफी ज्यादा लगाया जाता है। और आप बुरी तरह से Debt trap में फंस जाते हैं।
5) बैलेंस ट्रांसफर।
किसी एक क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए दूसरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बिल्कुल नही करना है। इसमे ब्याज दर और प्रोसेसिंग चार्जेज अलग से लगती है जो काफी ज्यादा होती है। मज़े की बात ये है की बैंक वाले आप से ले भी लेते है ज़्यादातर लोगो को मालूम भी नही चलता है।
6) Insurance या LIC के प्रीमियम भरना।
किसी भी इन्सुरेंस या LIC के प्रीमियम को भरने के लिए क्रेडिट कार्ड बिल्कुल इस्तेमाल नही करना है। इसमें 2% तक एक्स्ट्रा देना पड़ता है।
7) क्रेडिट कार्ड का बिल कैश या चेक से भरना।
जो लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं उनके पास हर महीने उनका बिल आता है। उस बिल को भूल कर भी कैश या चेक से भुगतान नही करें। उसमे 500 रुपये तक का एक्स्ट्रा चार्ज अलग से देना पड़ता है।
1 thought on “Credit Card का इस्तेमाल किन जगहों पर नही करना चाहिए? आइये जानते हैं।”