Fingers name in Hindi and English. हाथ के उंगलियों के नाम।

Fingers name in Hindi.

दैनिक जीवन में हम कोई भी काम करते हैं तो उसमें हाथों का बहुत बड़ा रोल होता है। लेकिन क्या होगा अगर आपके पास हाथ तो हो लेकिन उंगलियां ना हो? तो क्या आप हर काम आसानी से कर पाएंगे?

इसका जवाब है ,नही। किसी भी काम को करने के लिए हमारे उंगलियों का भी बहुत बड़ा रोल होता है। हम जानते हैं कि हमारे सभी उंगलियां एक समान बराबर नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे सभी उंगलियों का अपना भी एक नाम होता है? जिसको हिंदी में अलग नाम से जाना जाता है और वही अंग्रेजी में अलग नाम से जाना जाता है।

यदि आप नहीं जानते तो हम आपके लिए लेकर आए हैं Fingers name in Hindi and English. जिसमें हम उंगलियों का नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों में बताएंगे।

Fingers Name in Hindi and English. हाथ के उंगलियों के नाम।

मानव शरीर में हाथ और पैर में मिलाकर समानत: कुल 10 -10 उंगलियां होती है। लेकिन आपने अपने जीवन काल में ऐसे व्यक्ति को जरूर देखा होगा जिसकी हांथों और पैरों में उंगलियां अधिक होती है।

WhatsApp Logo WhatsApp Logo

ऊपर दी हुई टेबल मैं अपने हिंदी और इंग्लिश में उंगलियों के नाम जान चुके होंगे। इसके पश्चात हम आपके लिए उंगलियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य लेकर आए हैं।

हमारे जीवन में उंगलियों का महत्व को दर्शाने के लिए किसी शायर ने एक बेहतरीन शेर लिखा है।

“ उंगलियों को बस कलम ही भाती है”
“रेंगती जब कागज पर सरगम निकल आती है”

चलिए अब आईए जानते हैं हम उंगलियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को आशा करते हैं कि आपको पसंद आएंगे।

Fingers name in Hindi

Fingers name in Hindi

1) अंगूठा (Thumb)

यह हाथों की सबसे ऊपरी उंगली होती है जिसको इंग्लिश में थंब (Thumb) कहा जाता है।

अंगूठा हाथों के अन्य उंगली के मुकाबले ज्यादा मोटी होती है, इसके साथ ही इसकी लंबाई भी छोटी होती है।

शुद्ध हिंदी में अंगूठे को अंगुष्ठ के नाम से जाना जाता है।

यह हाथों की सबसे मजबूत उंगली होती है।

कई बार लोग अंगूठे का इस्तेमाल दूसरे लोगों को चिढ़ाने के लिए करते हैं।

आपने वह मुहावरा तो जरुर सुना होगा ” अंगूठा दिखाना” जिसका मतलब होता है बेवकूफ बनाना। इससे यह पता चलता है कि लोग कई बार अंगूठे को किसी को बेवकूफ बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

अगर आपको किसी को All the best कहना होता है तो मुट्ठी बांधकर अंगूठे को बाहर निकाल कर दिखाया जाता है।

Fingers name in Hindi

2) तर्जनी (Index Finger)

अंगूठे के बाद तर्जनी उंगली हमारे हाथों की दूसरी उंगली होती है।

अंगूठे और तर्जनी उंगली की मदद से हम पेन अथवा पेंसिल को पकड़ते हैं, जिसके कारण हम लिख सकते हैं।

इसके साथ ही अंगूठे और तर्जनी उंगली की सहायता से हम पेंटिंग भी करते हैं।

तर्जनी उंगली का इस्तेमाल हम किसी भी चीज को प्वाइंट आउट करने के लिए या फिर किसी की तरफ इशारा करने के लिए करते हैं।

3)माध्यमा (Middle Finger)

माध्यमा हमारे हाथों की तीसरी उंगली होती है।

यह हमारे हाथों की सबसे लंबी उंगली होती है।

मध्यमा उंगली को किसी इंसान को दिखाना अच्छा नहीं माना जाता है।

अगर कोई इंसान किसी को माध्यमा उंगली दिखता है, तो इसके कई गलत संकेत माने जाते हैं।

मध्यमा उंगली को दिखाना सबसे पहले यूरोपीय देशों में शुरू हुई थी।

4) अनामिका(Ring Finger)

यह हमारे हाथों की चौथी उंगली होती है जिसे इंग्लिश में हम Ring finger के नाम से जानते हैं।

अनामिका उंगली मध्यमा ( middle finger ) और कनिष्का (Little Finger ) के बीच में स्थित होती है।

भारतीय संस्कृति में अनामिका उंगली का काफी ज्यादा महत्व है।

इस उंगली का इस्तेमाल माथे पर तिलक लगाने के लिए किया जाता है।

अमेरिका एवं यूरोपीय देशों में अनामिका उंगली में सगाई की अंगूठी को पहनने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। और यही वजह है कि यूरोपीय लोगों ने इसका नाम रिंग फिंगर (Ring finger) रखा है।

5) कनिष्क (Little Finger)

यह हमारे हाथों की पांचवी और सबसे अंतिम उंगली होती है।

कनिष्क ऊँगली हमारे हाथों की सबसे छोटी उंगली होती है।

कनिष्क को अंग्रेजी में लिटिल फिंगर (Little Finger) के नाम से जाना जाता है।

इसको लिटिल फिंगर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह सबसे छोटी उंगली है।

आमतौर पर कनिष्ठ उंगली का इस्तेमाल बच्चे स्कूल में बाथरूम जाने के लिए करते हैं।

शरीर के अन्य भाग एवं उनके हिंदी और अंग्रेजी में नाम.


ऊपर दी गई जानकारी के माध्यम से अपने विस्तार पूर्वक हाथों की उंगलियों के नाम हिंदी व अंग्रेजी में एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य को जान लिया है।


अब आपको यह भी जान लेना चाहिए कि हमारे शरीर के दूसरे अन्य महत्वपूर्ण अंगों को हिंदी व अंग्रेजी में किस नाम से जानते हैं. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं

Body Parts

Body Parts in Hindi and English

English Hindi
Head सिर
Face चेहरा
Eyebrow भौं
Eyelash पलक
Eye आँख
Nose नाक
Mouth मुँह
Ear कान
Neck गर्दन
Shoulder कंधा
Arm बांह
Elbow कोहनी
Wrist कलाई
Hand हाथ
Finger उंगली
Chest छाती
Back पीठ
Stomach पेट
Hip कूल्हा
Thigh जांघ
Knee घुटना
Calf टखना
Leg पैर
Ankle टखनी
Foot पैर का पंजा
Toes पैर की उंगलियाँ

Read More :

Leave a Comment