G20 Kya hai: G-20 एक 20 देशों का समूह है जिसकी बैठक हर साल इस समूह के किसी एक देश मे होती है। हर साल एक नया देश इस समूह कि अध्यक्षता करता है। G-20 को ग्रुप of 20 के नाम से भी जाना जाता है। ये यूरोपियन यूनियन और 19 अन्य देशों का समूह है। जिसका मकसद वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
इस समूह का गठन साल 1999 मे हुआ था। ये एक मंत्री स्तरीय मंच है जिसकी स्थापना G-7 के द्वारा विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बनाया गया है।
Table of Contents
G20 Kya hai? क्यों हुआ है G 20 का गठन?
G20 क्या है : वैश्विक स्तर पर अर्थवयवस्था को बढ़ाने के लिए G-7 (Group of Seven Countries) के द्वारा एक मंच तैयार किया गया जहाँ पर विकासशील देशों को विकसित बनाया जा सके।
इस ग्रुप कि पहली बैठक साल 1999 मे जर्मनी कि राजधानी बर्लिन मे हुई थी। शुरुआती दौर मे इस संगठन मे सभी देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर (जैसे भारत मे RBI के गवर्नर) हिस्सा लेते थे। लेकिन साल 2008 के तबाही भरे मंदी के बाद से इस संगठन मे देश के शीर्ष नेताओं को शामिल किया जाने लगा। और 2008 के बैठक मे ये निष्कर्ष निकाला गया कि अब से हर साल G 20 के हर मेंबर देश से कोई नेता ही बैठक मे हिस्सा लेंगे।
वैश्विक मंच पर G20 का महत्व?
G 20 विश्व मे सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला ग्रुप है और इसलिए आगे बढ़ने के कई कारण हैं। ये ग्रुप पुरे विश्व का 85 प्रतिशत जीडीपी (GDP) को प्रस्तुत करता है। दुनिया भर मे होने वाले सभी व्यापार का 75 प्रतिशत व्यापार सिर्फ यही 20 देशों मे होता है। पुरे विश्व का 67 प्रतिशत जनसंख्या यही 20 देशों के पास है।
G20 मे कौन कौन से देश हैं शामिल?
जैसा कि हम जानते है कि इस ग्रुप को Group of 20 के नाम से भी जानते हैं, क्यूंकि इसमें कुल 20 देश हैं। जिनके नाम है।
- अमेरिका
- ब्रिटेन
- दक्षिण अफ्रीका
- दक्षिण कोरिया
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- तुर्की
- चीन
- जर्मनी
- रूस
- सऊदी अरब
- जापान
- इटली
- मैक्सीको
- भारत
- इंडोनेशिया
- फ्रांस
- यूरोपियन यूनियन
- कनाडा
- ब्राज़ील

साल 2023 मे कहाँ हुई G-20 की बैठक?
जैसा कि हम जानते हैं कि G – 20 कि मीटिंग हर साल इस संगठन के किसी देश मे ही होती है। इसलिए साल 2023 में G 20 की मीटिंग भारत मे हुई है। जिसकी शुरुआत भारत के नवाबों का शहर “लखनऊ” से हुई है। इस बैठक का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। 14 फरवरी 2023 को शुरू हुई ये बैठक 3 दिनों तक लखनऊ मे चली। इस मीटिंग मे साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल स्किलिंग और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुआ।
वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर कि मीटिंग 24 और 25 फ़रवरी 2023 को बेंगलुरु शहर मे हुई थी।
उसके बाद सभी देशों के विदेश मंत्रियों कि बैठक 1-2 मार्च को नई दिल्ली मे हुई थी।
इसी प्रकार विश्व मे चल रही महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत के अलग अलग शहरों मे मीटिंग हुई है।

भारत कि अध्यक्षता मे G-20 की थीम क्या है?
हर साल जो देश G20 कि अध्यक्षता करता है वो अपने हिसाब से इसका थीम रखता है। भारत मे साल 2023 के लिए G 20 का थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ रखा है, जो कि महाउपनिषद का संस्कृत मे श्लोक है। और इसका मतलब एक पृथ्वी और एक भविष्य है।
G 20 का लोगो (Logo) कैसा है?
G20 Logo भारत के राष्ट्रीय झंडे के अनुसार केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है।
इसके बीच मे पृथ्वी का चित्रण किया गया है जिसके ऊपर भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को दर्शाया गया है।

साल 2024 मे कौन करेगा G 20 का अध्यक्षता?
साल 2022 मे G 20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया ने किया था। साल 2023 मे G 20 की अध्यक्षता (G20 presidency) भारत ने किया है। और अगले साल यानी 2024 की अध्यक्षता ब्राज़ील करेगा। पूर्व अध्यक्ष देश, वर्तमान अध्यक्ष वाला देश और भविष्य मे अध्यक्षता करने वाले देश को G 20 ट्रोइका के नाम से जानते हैं।