Google Ka Malik kaun hai: अगर आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं इसका मतलब आप गूगल के बारे में इतना तो जरूर जानते हैं गूगल एक सर्च इंजन है। इसके अलावा दुनिया में और भी बहुत सारे सर्च इंजन है। लेकिन गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। हमारे देश भारत में गूगल का ही इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।
यदि आपको इंटरनेट से कोई भी जानकारी निकालनी हो तो आप गूगल का ही सहारा लेते हैं। गूगल से हमारा दैनिक जीवन काफी आसान हो जाता है। जैसे आपको कहीं जाना हो और आपने रास्ता नहीं देखा है तो आप गूगल का सहारा ले सकते हैं। और गूगल आपको सही ठिकाने में पहुंचा देगा।
बहुत से लोगों के पास गूगल को लेकर अलग-अलग सवाल होते हैं जैसे Google ka Malik kaun hai, गूगल का मालिक कौन है, Google company ka CEO kaun hai, Google Kis Desh ki company hai, Google किस देश की कंपनी है इत्यादि। तो इसी लिए हम ये आर्टिकल लेकर आए हैं।
Table of Contents
Google Ka Malik kaun hai? (Owner of Google 2023).
गूगल के मालिक का नाम लैरी पेज ( Larry Page) तथा सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) है। इन दोनों ने मिलकर 4 सितंबर 1998 को गूगल की खोज की। यह दोनों ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एक साथ पढ़ाई की थी। शुरुआत में इन्होंने गूगल का नाम Backrub रखा था। लेकिन फिर बाद में इसका नाम बदलकर गूगल रखा गया।
कहा जाता है कि जब इन्होंने एक सर्च इंजन बनाने की योजना बनाई तो इनके घर वाले इसके खिलाफ थे क्योंकि उस समय लगभग 20 से ज्यादा सर्च इंजन मार्केट में उपलब्ध थे। लेकिन इन दोनों ने बहुत जल्द अपने आप को सफल बना लिया और दुनिया के लिए एक मिसाल कायम कर दिया।
लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को अमेरिका के मीचिगन शहर में हुआ था। यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं जिनकी कुल संपत्ति साल 2023 मैं लगभग 84 बिलियन डॉलर है।
वहीं अगर सर जी ब्रेन की बात की जाए तो उनका जन्म 21 अगस्त 1973 को हुआ था। और ब्लूमबर्ग बिलियनर्स के अनुसार इनके पास कुल 78 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। यह दोनों एक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट, कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंटरनेट उद्यमी हैं।
गूगल कंपनी का सीईओ कौन है? ( Google company ka CEO kaun hai )
सुंदर पिचाई, जिनका नाम भारत का बच्चा-बच्चा जानता है, क्योंकि सुंदर पिचाई ही गूगल के सीईओ है। इनका जन्म 10 जून 1972 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने अपनी मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी खरगपुर से पूरी की। जिसके बाद वह फिर अमेरिका चले गए, जहाँ से उन्होंने एमएस सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की। और फिर उसके बाद पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की शिक्षा हासिल की।

जिसके बाद उन्हें कई बड़ी-बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर आने लगे। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों का सफर किया है और फिर आखिर में गूगल को ज्वाइन किया, जहां साल 2015 में सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बना दिया गया।
साल 2022 में सुंदर पिचाई को भारत सरकार के द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
Google किस देश की कंपनी है?
गूगल (Google) कंपनी को दो अमेरिकी छात्रों के द्वारा शुरू किया गया था। जिसके वजह से मुख्यालय अमेरिका में माउंट व्यू, केलिफोर्निया में स्थित है। इस तरह यह एक अमेरिकी कंपनी है।

गूगल 1 दिन में कितना कमाता है?
गूगल दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसी वजह से इसकी कमाई बहुत ज्यादा है। एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल का 1 साल की कमाई (Google Yearly Turnover) लगभग 27980 करोड़ डॉलर है।
ऐसे में गूगल 1 दिन में लगभग 76 करोड डॉलर की कमाई करता है। और अगर 1 घंटे की बात की जाए गूगल हर घंटे लगभग 3 करोड 20 लाख डॉलर कि कमाई करता है।
गूगल के कौन कौन से प्रोडक्ट हैं?
जैसे-जैसे गूगल प्रसिद्ध होता गया वह सर्च इंजन के अलावा अपने साथ कई प्रोडक्ट को लाया। और आज गूगल के प्रोडक्ट भी काफी ज्यादा सफल है।
गूगल के प्रोडक्ट के नाम कुछ इस प्रकार से हैं।
I) Workspace
II) Android
III) Youtube
IV) Waze
V) Pixel.
गूगल के प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध यूट्यूब हुआ। जिस पर करोड़ों लोग हर सेकंड वीडियो देखते रहते हैं।
निष्कर्ष – हेलो फ्रेंड्स, अमित करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा!Google के मालिक कौन है? और गूगल किस देश की कंपनी है?
यदि यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
Read More :
- सुंदर पिचाई ,भारत के एक साधारण परिवार में जन्मे Google के CEO कैसे बने?
- इंटरनेट के सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य जो शायद आप नही जानते होंगे।
FAQ :
FAQ | Answer |
---|---|
FAQ 1: Google के मालिक कौन हैं? | गूगल के मालिक का नाम लैरी पेज (Larry Page) और सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) हैं। इन्होंने मिलकर 4 सितंबर 1998 को गूगल की खोज की थी। |
FAQ 2: Google कंपनी का CEO कौन है? | Google कंपनी का CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) हैं। |
FAQ 3: Google किस देश की कंपनी है? | Google एक अमेरिकी कंपनी है और इसका मुख्यालय अमेरिका में कैलिफोर्निया के माउंट व्यू शहर में स्थित है। |
FAQ 4: Google का स्थापना किसने की थी? | गूगल का संस्थापना लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। |
FAQ 5: Google का वर्तमान मार्केट कैप क्या है? | साल 2023 के अनुसार, Google का वर्तमान मार्केट कैप लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर है। |
FAQ 6: Google के प्रमुख उत्पाद कौन से हैं? | Google के प्रमुख उत्पाद हैं – गूगल सर्च, यूट्यूब, गूगल मेप्स, गूगल ड्राइव, गूगल प्ले, गूगल क्रोम, गूगल पिक्सल, गूगल मेल आदि। |
FAQ 7: Google का वर्तमान स्थायी कर्मचारी संख्या क्या है? | साल 2023 के अनुसार, Google की वर्तमान स्थायी कर्मचारी संख्या लगभग 1,32,000 है। |
FAQ 8: Google की स्थापना कब हुई थी? | Google की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। |
FAQ 9: Google का पहला ऑफिस कहाँ था? | Google का पहला ऑफिस सिलिकॉन वैली के मेन्लो पार्क गारेज में था। |
FAQ 10: Google का मुख्य शब्द क्या है? | Google का मुख्य शब्द “Don’t Be Evil” था, लेकिन वर्तमान में इसे “Do The Right Thing” में बदल दिया गया है। |