Jaya Kishori कौन है, जिनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

Who is jaya kishori : आज का समय कलयुग का वह दौर चल रहा है जहां पे ज्यादातर लोग अपने शारीरिक सुख के पीछे भाग रहे है, आज के दौर मे ज़्यादातर लड़कियां सजने संवरने अधिक वख्त देती है।

लेकिन इसी दौर एक ऐसी लड़की भी है जो अपनी पूरी ज़िन्दगी भगवान की भक्ति में लीन कर दिया है। उनका नाम जया किशोरी है।

जया किशोरी एक साध्वी है जिनका भजन और कथा काफी प्रसिद्ध है। ये अपनी भक्ति एल्बम और मोटिवेशनल स्पीच के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी भजन और कथा काफी ज्यादा देखी जाती है। आज बहुत से ऐसे सवालों का जवाब लेकर आए हैं जो भक्तगण जानना चाहते हैं। चलिए इनके बारे में जानकारी साझा करते हैं।


1) जया किशोरी बायोग्राफी। Jaya Kishori biography.

जया किशोरी का असल नाम जय शर्मा है। यह राजस्थान के एक छोटे से गांव सुजानगढ़ में पैदा हुई थी। जया जी का संबंध एक गौड़ ब्राह्मण परिवार से है। जो लोग कथा सुनने में रुचि रखते हैं वह जया जी के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं।

जया जी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा ( राधेश्याम हरिपाल ) है। वही उनका माता का नाम गीता देवी हरिपाल है। जया जी की एक और बहन है जिनका नाम चेतना शर्मा है। इनका कोई भाई नहीं है। वर्तमान में इनका परिवार कोलकाता में रहता है। इनको किशोरी जी के नाम से भी जाना जाता है।

जया जी के परिवार में शुरू से ही भक्ति का बहुत ज्यादा महत्व रहा है। किशोरी जी के ऊपर इनके दादा जी का काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा, उनके दादा उन्हें भगवान श्री कृष्ण की कहानियां सुनाया करते थे। यही वजह है कि जया जी ने मात्र 7 साल की उम्र में अध्यात्मिक सफर शुरू कर दिया।

Jaya Kishori

महज 9 साल की उम्र में ही किशोरी जी ने शिव तांडव स्त्रोत, शिव पंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्रम, लिंगाष्टकम,मधुराष्टकम्र जैसे कई जटिल स्त्रोत याद कर ली थी। इसके साथ ही संगीत का भी आरंभ कर दिया था।

गोविंद राम मिश्रा जया जी के गुरु हैं और इन्होंने ही जया शर्मा को किशोरी की उपाधि दी थी। जिसके बाद जया शर्मा जया किशोरी के नाम से प्रसिद्ध हो गई। जया अपने आपको हमेशा एक सिंपल लड़की मानती हैं। उन्हें खुद को साध्वी या संत कहलाना पसंद नहीं है।

2) जया किशोरी की आयु। Jaya Kishori age.

जया किशोरी के नाम से ही पता चलता है कि उनका उम्र ज्यादा नहीं है। 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के एक छोटे से गांव सुजानगढ़ में उनका जन्म हुआ था। साल 2023 में उनकी आयु 28 साल की हो गई है।

3) जय किशोरी के पति का नाम। Jaya Kishori husband name. Jaya Kishori marriage.

जया जी ने अभी तक शादी नहीं की है। और अपने शादी के मुद्दे पर कई इंटरव्यू में बातें की है जिसमें यह बताया है कि वह शादी कोलकाता में करना पसंद करेंगी। क्योंकि वह अपने माता-पिता से दूर नहीं रहना चाहती।

अगर वह कोलकाता के अलावा किसी दूसरे शहर में शादी करते हैं तो उनकी शर्त ये है कि वह अपने साथ अपने माता-पिता को भी साथ रखेंगी। ऐसा इसलिए हैं कि उनका कोई भाई नहीं है।

4) जया किशोरी जी का एजुकेशन। Jaya Kishori education.

जया किशोरी जी ने बिरला सेकेंडरी हाई स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की पृथ्वी के दौरान श्रीमद् भागवत कथा को तैयार भी कर लिया था। क्योंकि वह अपनी पढ़ाई के साथ भजन और गीता का पाठ भी करती थी। ज्यादा समय अध्यात्म को देने की वजह से वह रेगुलर कॉलेज नहीं जा सकी।

लेकिन इसके बावजूद भी वो Bachelor of Commerce ( B.Com ) की पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने वेद, श्रीमद्भागवत गीता और शास्त्रों की पढ़ाई की।

5) जया किशोरी के भजन। Jaya Kishori ke bhajan.

जैसा कि हमने आपको बताया है कि जया जी भगवान कृष्ण की भक्त हैं। इसी वजह से उनका ज्यादातर भजन भगवान कृष्ण और राधा जी के ऊपर होता है।

उनका सबसे लोकप्रिय भजन जिसको इंटरनेट पर काफी ज्यादा सुना गया है.वो ये हैं.

“मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुना जी रो पानी लागे
जमुना मैया कारी कारी राधा गोरी गोरी
वृंदावन में धूम मचावे बरसाना री छोरी
बालाजी धाम राधाजू की राजधानी लागे
मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे

इसके अलावा और भी भजन है जिनको भक्तगण काफी पसंद करते हैं जैसे

. कृष्ण गोविंद गोविंद गोपाल नंदलाल
. मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
. हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे रामा
. आज हरी आए विदुर घर
. गाड़ी में बिठाले रे बाबा
. लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप
. सबसे ऊंची प्रेम सगाई
. जगत के रंग क्या देखूं
. मां बाप को मत भूलना
. राधिका गौरि से

WhatsApp Logo WhatsApp Logo

6) जया किशोरी जी के द्वारा जीते गए अवार्ड ( Jaya Kishori Ji award )

इतनी कम आयु में जया किशोरी ने बहुत सारे अवार्ड जीते हैं। अब तक जया किशोरी जी को निम्नलिखित अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

  • साल 2016 में आदर्श युवा अध्यात्मिक गुरु पुरस्कार, जया जी को दिया गया।
  • फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्विस 2019 यूथ आइकॉन का ख़िताब दिया गया हैं।
  • मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर 2021 का अवार्ड जया जी को दिया गया।

7) जया किशोरी के अनमोल विचार।

  • सिर्फ जीतने वाला ही नहीं बल्कि कहां पर हारना है, ये जानने वाला भी महान होता है।
  • किसने कहा कि अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा लेकिन मैं कहती हूं मां बाप की सेवा करो धरती पर ही स्वर्ग मिलेगा
  • छोटी सी जिंदगी है, हर बात में खुश रहो।
  • कल किसने देखा है,बस अपने आज में खुश रहो।
  • बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको अपनी दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

8) जया किशोरी की कुल संपत्ति Jaya Kishori net worth.

Google के अनुसार एक अनुमान के मुताबिक जया किशोरी की कुल संपत्ति लगभग 2 से ढाई करोड़ रुपये हैं।

Read More :

Leave a Comment