Percentage Kaise Nikale:
Percentage kaise nikaalte hain in hindi: दैनिक जीवन मे लगभग सभी को अक्सर Percentage निकालने की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन बहुत से लोगों को परसेंटेज निकालने कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको परसेंटेज निकालने का आसान तरीका देखेंगे और इसके साथ ही परसेंटेज के फार्मूला (percentage kaise nikale formula) भी बताएंगे।
Table of Contents
लेकिन आगे बढ़ने से पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि आपको जोड़, घटाव, गुणा और भाग अच्छे से आते हैं। क्यूंकि परसेंटेज निकालने मे इन सभी का अहम् रोल होता है। आम तौर पर परसेंटेज निकालना कोई मुश्किल काम नही है लेकिन बच्चों को कक्षा 5 से ही सिखाया जाने लगता है। लेकिन जो लोग अपनी पढ़ाई किसी कारणवश आगे तक जारी नही रखते हैं तो वो लोग अक्सर परसेंटेज निकालने का तरीका भूल जाते हैं।
Percentage kya hota hai?
Percentage को हिंदी मे प्रतिशत के नाम से जानते हैं। आमतौर पर इसका मान शून्य से 100 तक होता है। ये एक तरह का भिन्न (Fraction) होता है जिसे कई बार लोग अनुपात (Ratio) के रूप मे भी लिखते हैं। परसेंटेज को दर्शाने के लिए एक खास तरह का चिन्ह (%) का इस्तेमाल किया जाता है।
दैनिक जीवन मे क्या है परसेंटेज का उपयोग?
चाहे आप पढ़े लिखें हो या ना हो लेकिन परसेंटेज का इस्तेमाल हर कोई करता है। आइये जानते हैं कैसे?
I) हर कोई अपनी रोजमर्रा का सामान खरीदता है और आपको बता दें कि हर खरीदी हुई सामान पर हर किसी को टैक्स देना पड़ता है, चाहे वो सामान 1 रुपया का ही क्यों ना हो। सरकार ने हर चीज पर टैक्स लगा रखी है, और वो टैक्स परसेंटेज मे होता है (जैसे 5%, 10% ,18% या फिर 28%).
II) किसी भी परीक्षा का कुल अंक को हमें परसेंटेज मे तब्दील करना पड़ता है। जैसे आपने अक्सर सुना होगा कि शर्मा जी के बेटे ने दसवीं मे 95% नंबर ले आया है।
III) कई बार लोगों को ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग पर डिस्काउंट प्रदान किये जाते हैं तो उस डिस्काउंट को निकालने के लिए भी हमें परसेंटेज की ज़रूरत पड़ती है।
IV) बैंक से लोन लेने पर बैंक वाले आपको ब्याज का दर पहले ही बता देते हैं। और ये ब्याज को बिना परसेंटेज का इस्तेमाल किये नही निकल सकते हैं।
V) हर कंपनी अपना प्रॉफिट निकालने के लिए परसेंटेज का ही उपयोग करती है।
ऐसे और भी बहुत से काम हैं जहाँ हमलोगों को परसेंटेज निकालने की ज़रूरत पड़ती है ऐसे मे अभी तक आप जान चुके होंगे कि हमारे दैनिक जीवन मे परसेंटेज कितना महत्वपूर्ण है।

Percentage Kaise Nikale? परसेंटेज निकालने का आसान तरीका।
हमारी ज़िन्दगी मे परसेंटेज का कितना अहम रोल है ये हमने देख लिया है लेकिन परिस्थितियों के अनुसार परसेंटेज 3 प्रकार से निकाला जाता है। इन 3 परिस्थितियों को समझने के लिए हम परीक्षा के रिजल्ट का उदाहरण लेंगे। आशा करते हैं कि इसलिए बाद आप किसी भी प्रकार के परसेंटेज को निकालने मे सक्षम रहेंगे।
I) (Percentage Kaise Nikale) पहला तरीका (Method Number 1).
इस परिस्थिति मे हमारे पास परीक्षा का कुल मार्क्स तथा परीक्षा मे आये मार्क्स पता होता है और हमें परसेंटेज निकालना होता है।
जैसे कि मान लेते हैं कि परीक्षा के सभी विषयों का 500 मे से 460 मार्क्स आये हैं। और हमें परसेंटेज निकालना है।
तो ऐसे सिचुएशन मे आपको प्राप्त मार्क्स को पहले 100 से गुणा करना होता है फिर कुल अंक के मार्क्स से भाग देनी होती है।
Result ki percentage kaise nikale : परसेंटेज निकालने का फार्मूला
=(Scored marks (प्राप्त अंक ) X 100) /total marks(कुल अंक ).
जैसे कि मान लीजिये कि किसी छात्र को 500 मे से 460 अंक मिले हैं। तो 460 को 100 से गुणा करने पर 46000 आएगा।
फिर 46000 को 500 से भाग करेंगे। तो अंततः उस छात्र को 92% नंबर मिले हैं।

II) (Percentage Kaise Nikale) दूसरा तरीका. (Method Number 2).
अगर आपको कुल अंक और परसेंटेज पता है तो प्राप्त अंक कैसे निकालें?
जैसे कि उदाहरण के तौर पर अगर किसी छात्र को 600 कुल अंक मे से 75% अंक मिले हैं तो प्राप्त अंक निकालने के लिए एक अलग फार्मूला होता है।
प्राप्त अंक (Scored Marks)निकालने का फार्मूला
=(परसेंटेज X कुल अंक Total Marks)/100
इस परिस्थिति मे प्राप्त अंक निकालने के लिए
सबसे पहले हमें 75% को 600 से गुणा करने पर 45000 आएगा।
फिर 45000 को हम 100 से भाग करेंगे।
तो अंततः हमें प्राप्त अंक 450 मिल जायेंगे।
III) परसेंटेज निकालने का तीसरा तरीका (Method Number 3)
तीसरी परिस्थिति मे हमें परसेंटेज और प्राप्त अंक (Scored Marks) पता होती है और हमें कुल अंक निकालने होते हैं। जैसे कि अगर किसी व्यक्ति का प्राप्त अंक 420 है और उसका परसेंटेज 70% है तो परीक्षा कुल कितने अंक का था इसको जानने के लिए एक अलग फार्मूला का इस्तेमाल करना होता है।
इसके लिए निचे दिए गए स्टेप को आप फॉलो कर सकते हैं।
पहले आपको प्राप्त अंक मे 100 से गुणा करना होगा।
As example 420*100=42000
फिर आपको 70% से भाग देनी होंगी और रिजल्ट आपको कुल अंक बता देंगे
As example 42000/70=600
Percentage Calculator
कैलकुलेटर से परसेंटेज कैसे निकालें? Calculator se percentage kaise nikale?
आप किसी तरह से परसेंटेज निकालें चाहे मोबाइल फ़ोन से या फिर पेन से। आपको ये 3 फॉर्मूले याद रखने होंगे। अगर आप कैलकुलेटर से परसेंटेज निकालना चाहते हैं तो वही 3 फॉर्मूले का इस्तेमाल करना होगा।
उदाहरण के तौर पर अगर आप कैलकुलेटर से 5000 का 30% निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको 5000 टाइप करना है उसके बाद दी गयी % के बटन पर क्लिक करना है फिर जितना परसेंटेज निकालना है उतना लिखेंगे और उसके बाद आपको बराबर (=) वाले बटन पर क्लिक करना है फिर कैलकुलेटर आपको परसेंटेज निकाल कर बता देगा। (5000%30=1500)

Discount Percentage Kaise Nikale?
मान लीजिये कि आपको कहीं पर 5000 रूपये कि शॉपिंग करने पर 20% कि डिस्काउंट मिल रहा है तो डिस्काउंट निकालने के लिए पहले आपको METHOD NO 1 का इस्तेमाल करना होगा।
इसका मतलब पहले आपको 5000 को 20 से गुणा करना होगा फिर आपको 100 से भाग देना होगा। और आपका डिस्काउंट निकल जायेगा।
As example 5000 X 20 =100000
फिर 100000/100=1000
ऐसे मे आपको 5000 कि शॉपिंग करने पर 1000 का डिस्काउंट मिलेगा।
परसेंटेज कैसे निकालते हैं? Percentage kaise nikalte hai?
परसेंटेज निकालने के लिए मूल्य को कुल मूल्य से भाग देकर उसके रिजल्ट को 100 से गुणा करते हैं। परसेंटेज निकालने का फार्मूला = (मान / कुल मूल्य ) X 100%
प्रतिशत को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?
प्रतिशत को दर्शाने के लिए एक खास चिन्ह” % ” का इस्तमाल किया जाता है।
जैसे कि अगर 500 रूपये की एक किताब कि कीमत मे 10% कि वृद्धि हो जाये तो अब उसकी नई कीमत क्या होंगी?
किताब की कीमत = 500, किताब की कीमत में वृद्धि = 10% तो अब किताब की नयी कीमत होगी पुरानी कीमत + बढ़ी हुई कीमत ( 500×10/100) = 500+50 = 550 रूपए।