Amazing Fact
Proton ki khoj kisne ki? प्रोटॉन की खोज किसने की?
Proton ki khoj kisne ki: सदियों से लोग विज्ञान के क्षेत्र में खोज करते आ रहे हैं। विभिन्न खोज से मानव जाति का जीवन काफी आसान हो गया है। आज भी वैज्ञानिक तरह-तरह खोज में लगे हुए हैं।
किस आर्टिकल के माध्यम से हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि प्रोटॉन की खोज किसने की। इसके साथ ही प्रोटॉन से जुड़े विभिन्न विशेषताओं के बारे में भी जानेंगे।
![Proton ki khoj kisne ki](https://i0.wp.com/factvilla.in/wp-content/uploads/2024/02/who-discovered-proton.png?resize=740%2C416&ssl=1)
Table of Contents
प्रोटॉन की खोज किसने की? Proton Ki Khoj Kisne Ki?
साल 1920 में अर्नेस्ट रदरफोर्ड(Ernest Rutherford) ने प्रोटॉन की खोज की थी। प्रोटॉन की खोज के साथ ही रदरफोर्ड ने परमाणु के अंदर बीच में पाए जाने वाले अत्यंत सूक्ष्म भाग की भी खोज की थी जिसको रदरफोर्ड ने केंद्रक नाम दिया था ।
केंद्रक को नाभिक के नाम से भी जानते हैं। यही वजह है कि अर्नेस्ट रदरफोर्ड को नाभिकीय युग का पितामह कहा जाता है।
![WhatsApp Logo](https://factvilla.in/wp-content/uploads/2023/07/20230723_161621_0000.png )
प्रोटॉन क्या है?
प्रोटॉन परमाणु का एक भाग है जो परमाणु के केंद्रक में पाया जाता है। प्रोटॉन पर धनात्मक विद्युत आवेश पाया जाता है। प्रोटॉन के अलावा परमाणु में दो और भाग पाए जाते हैं जिनका इलेक्ट्रॉन एवं न्यूट्रॉन है।
प्रोटॉन परमाणु के ढांचे की पहचान करने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं इसके साथ ही किसी भी परमाणु की विशेषता भी प्रोटॉन के आधार पर किया जाता है।
Proton ki khoj kisne ki:- वैज्ञानिक शुरू से ही सृष्टि के निर्माण के बारे में जानना चाहते थे। लेकिन सृष्टि के निर्माण को जानने से पहले हमें किसी भी पदार्थ का निर्माण के बारे में जानना जरूरी था। इसीलिए वैज्ञानिकों ने यह जानने की कोशिश की कि पदार्थो किस चीज से मिलकर बना है।
सबसे पहले मशहूर वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने यह बताया कि कोई भी पदार्थ परमाणु से मिलकर बना होता है और परमाणु पदार्थ की सबसे छोटी इकाई होती है इसका साथ ही डाल्टन ने यह भी कहा कि परमाणु अविभाजित होते हैं।
लेकिन साल 1911 में प्रमुख भौतिकिज्ञा अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने एक ऐसा प्रयोग किया जिसे उन्होंने यह साबित कर दिया की परमाणु विभाजित हो सकते हैं। और परमाणु के अंदर प्रोटॉन और न्यूट्रॉन पाए जाते हैं।
उन्होंने यह प्रयोग सूक्ष्म सोने के परदे पर अल्फा किरणों की मदद से किया था। यह प्रयोग उस समय के परमाणु नीति के विज्ञान की खोज में सबसे महत्वपूर्ण खोज माना गया।
प्रोटॉन के महत्वपूर्ण गुण।
प्रोटॉन के कई रोचक गुण होते हैं जिनमें से कुछ मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
भार – एक प्रोटोन का भार लगभग 1.67×10-²⁴ किलोग्राम होता है। इसके अलावा एक प्रोटोन का भार एक इलेक्ट्रॉन के भार से 1836 गुना बड़ा होता है।
आवेश- प्रोटॉन के पास धनात्मक विद्युत आवेश होता है जो कि +1 का आवेश धारण करता है। यह धनात्मक आवेश किसी भी परमाणु की विद्युत नीति को संतुलित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देता है।
स्थिरता – प्रोटॉन काफी ज्यादा स्थिर होता है और इसके साथ ही उसकी जीवन काल काफी लंबी होती है। वह खुद से नष्ट नहीं होते हैं और काफी लंबे समय तक मौजूद रहते हैं।