Best of Sushant Singh Rajput Movies. और सुशांत सिंह राजपूत से जुडी सभी जानकारियाँ।

Sushant Singh Rajput भारतीय फ़िल्म जगत के मशहूर अदाकार थे। अपनी अदाकारी से बहुत ही कम समय मे उन्होंने दर्शकों के दिलो पर छाप छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक से की थी। उनकी सबसे पहली टीवी धारावाहिक का नाम “किस देश मे है मेरा दिल” था, जो साल 2008 मे पहली बार टीवी पर आयी थी। उसके बाद भारत के सबसे मशहूर धारावाहिक मे से एक “पवित्र रिश्ता” मे मानव किरदार मे नज़र आये। ये धारावाहिक मे उन्होंने साल 2009 से 2011 तक काम किया। आज सुशांत सिंह राजपूत के बारे बेहतरीन जानकारियों को आप से साझा करेंगे।

1) Sushant Singh Rajput का फ़िल्मी सफर।

जब सुशांत दिल्ली मे पढ़ाई कर रहे थे तब उन्होंने शिमक दावर (Shiamak Davar) के डांस क्लास मे हिस्सा लिया। उसके बाद उन्होंने जाने माने फ़िल्म डायरेक्टर बरी जॉन (Barry John) के पास एक्टिंग कि क्लास लेनी शुरू की, जिसके बाद उन्होंने धूम 2 मे हृतिक रोशन के पीछे डांस किया था।

2006 मे सुशांत मुंबई रवाना हो गये और कई जगह अपनी ऑडिशन दी। अंततः साल 2008 मे “किस देश में है मेरा दिल” सीरियल मे लीड एक्टर का रोल निभाया।

उसके कुछ ही दिनों बाद एकता कपूर ने सुशांत को “पवित्र रिश्ता” सीरियल मे लीड एक्टर के तौर पर चुना।
सुशांत बहुत जल्द ही दर्शकों को पसंद आने लगे थे। और इसी वजह से बहुत जल्द ही उनको फ़िल्में ऑफर होने लगी थी।

साल 2011 मे फ़िल्म डायरेक्ट मुकेश छबड़ा ने पहली बार सुशांत को नोटिस किया और उन्होंने फ़िल्म “काई पो चे!(Kai Po che!)” के लिए ऑडिशन के लिए सुशांत को बुलाया और पहले ही ऑडिशन मे सुशांत को चुन लिया गया।

Sushant Singh Rajput

2) Sushant Singh Rajput Birthday सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन।

सुशांत का जन्म बिहार के पटना जिले मे 21 जनवरी 1986 को हुआ था। उनकी माता का नाम उषा सिंह है जबकि उनके पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह है। उनके पिता एक रिटायर टेक्निकल अधिकारी हैं।

3) सुशांत सिंह राजपूत की शिक्षा। SUSHANT SINGH RAJPUT EDUCATION.

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी दसवीं की पढ़ाई St. Karen High School (Patna) से पूरी की। साल 2002 में सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली दिल्ली शिफ्ट हो गई, जिसके वजह से उनकी 12वीं की पढ़ाई कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई।

सुशांत ने JEE(mains) के एग्जाम में पूरे भारत में सातवीं रैंक हासिल की थी। सुशांत इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते थे लेकिन उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा इंजीनियर बने।

सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Delhi College of EEngineering) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

4) सुशांत सिंह राजपूत कि फ़िल्में Sushant Singh Rajput Movies.

सुशांत की पहली फ़िल्म काई पो चे!(Kai Po Che”) ज़ब रिलीज़ हुई तो सुशांत की एक्टिंग देख बहुत से डायरेक्टर उनके साथ फ़िल्म करना चाहते थे। और इसी प्रकार सुशांत को जल्द ही कई फिल्मों का ऑफर आया।

I) Kai Po che! -2013

इस फ़िल्म मे सुशांत ने एक जिला स्तरीय क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। लेकिन कुछ भ्रष्ट राजनेताओं के वजह से राज्य स्तरीय क्रिकेटर नहीं बन पाते हैं। इस फ़िल्म के लिए सुशांत को बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए नामित भी किया गया था।

II) PK-2014

सुशांत की पहली फ़िल्म रिलीज़ होने से पहले ही राजकुमार हिरानी और आमिर खान ने फिल्म PK मे सरफराज के रोल के लिए सुशांत को चुन लिया था और सुशांत ने PK फ़िल्म को साइन भी कर दिया था।

III) शुद्ध देसी रोमांस (Shudh Desi Romance)-2013

सुशांत की काबिलियत को देखते हुए यशराज बैनर ने अपनी आगामी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए सुशांत सिंह राजपूत को मेन एक्टर के लिए साइन किया। हम सब जानते हैं कि यशराज बैनर बहुत बड़ा प्रोडक्शन हाउस है।और यह नए चेहरे को लेकर फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं।

इस फ़िल्म मे सुशांत ने एक टूर गाइड का रोल निभाया है और सुशांत को अपनी शादी के दौरान किसी और लड़की से प्यार हो जाता है। ये फ़िल्म सुपर हिट रही थी।

मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने इस फिल्म के बाद सुशांत सिंह राजपूत को अगला शाहरुख खान बताया।

IV) Detective Byomkesh Bakshi.-2015

यह एक सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म थी जिसमे शुशांत सिंह राजपुर ने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी का रोल निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पायी लेकिन क्रिटिक्स (Critics) ने इस फ़िल्म को काफी पसंद किया।

V) M. S Dhoni :The Untold Story-2016

25 सितंबर 2014 को सुशांत ने इस फिल्म को साइन किया लेकिन बीसीसीआई ने इस फिल्म को लेकर कई बार आपत्ति जताई जिसके वजह से फिल्म बनने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2016 को रिलीज की गई।

सुशांत सिंह राजपूत ने भारत के मशहूर क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को करने के लिए सुशांत ने धोनी की तरह दिखने और धोनी की चाल ढाल को अपनाने क लिए काफी मेहनत की।

इसी फिल्म के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने बयान दिया कि वो पांच बड़े फिल्मों (Raabta, Takadum, Chanda Mama Door ke and 2 biopic) पर काम करने वाले हैं।

VI) RAABTA -2017

इस फिल्म की घोषणा साल 2015 में हुई और साल 2017 में यह फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने डबल रोल की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

VII) KEDARNATH-2018

सुशांत सिंह राजपूत ने इस फ़िल्म मे एक मुस्लिम युवक मनसूर का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ के ऊपर आधारित है।

VIII) SONCHIRIYA-2019

इस फिल्म में सुशांत ने चंबल के डाकू का किरदार निभाया था। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुशांत ने अपनी आने वाली 12 फिल्मों का जिक्र किया था।

IX) CHHICHHORE-2019

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा कमाई की। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अनिरुद्ध पाठक का किरदार निभाया था।

X) Drive-2019

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज ना करके करण जोहर ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज करने का फैसला लिया। जबकि सुशांत इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करवाना चाहते थे।

XI) Dil Bechara-2020-Sushant Singh Rajput Last Movie.

यह फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी।

5) Sushant Singh Rajput death date

जब पूरा विश्व कोरोना की महामारी से जूझ रहा था, तब सुशांत एक अलग ही जंग लड़ रहे थे। कहा जाता है कि उस दौरान सुशांत मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

दिनांक 14 जून 2020 को सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया।

6) Sushant Singh Rajput Death Reason.

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा के फ्लैट में पंखे से लटके हुए मिले थे जिसके बाद बहुत से सवाल उत्पन्न हुए कि आखिर सुशांत से राजपूत पंखे से क्यों लटके हुए थे। क्या किसी ने उनकी हत्या करके पंखे से लटका दिया था? या फिर उन्होंने ही खुद को पंखे से लटका लिया।

सीबीआई(CBI)के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की थी और उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। लेकिन अलग-अलग न्यूज़ में अलग-अलग बातें पाई जाती है।

Note- सुशांत हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी मेहनत की और अपने आपको शाहरुख खान की तरह एक बड़ा स्तर बनाना चाहते थे. लेकिन अफ़सोस,उनका सपना पूरा ना हो सका. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Read More :

Leave a Comment