Taliban Kya Hai:- तालिबान जो कभी दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन मे से एक था, आज अफ़ग़ानिस्तान देश पर उसकी हुकूमत है। इस आर्टिकल मे हम तालिबान के बारे बताएँगे।
Table of Contents
Taliban Kya Hai, कैसे बना तालिबान?
अगर हम इतिहास मे प्राचीन काल का अध्यन करेंगे तो पाएंगे कि जिस देश का कब्ज़ा अफ़ग़ानिस्तान और ईरान (जिसे दुनिया मिडिल ईस्ट के नाम से जानती है) पर रहा है वो देश भारत पर अच्छे से हुकूमत कर पाता था। भारत देश से होने वाले सभी व्यापार अफ़ग़ानिस्तान देश से हुआ करता था इसलिए अफ़ग़ानिस्तान के रास्ते मे अक्सर विदेशियों द्वारा खरीदे गए भारतीय सामानो को लूटने की साज़िश होती रहती थी, इसलिए सभी शक्तिशाली देश अफ़ग़ानिस्तान पर अपना नियंत्रण रखना चाहते थे ताकि भारत से आसानी से व्यापार किया जा सके।
समय बदला और उसके साथ ही नए शक्तिशाली देश (अमेरीका और रूस) का वर्चस्व अस्तित्व मे आया। और इन दोनों देशों के बिच शीत युद्ध कि शुरुआत हुई। जिसके बाद ये दोनों देश ज़्यादा से ज़्यादा देशों को अपने कबजे मे रखना चाहते थे। उसी बीच मे अफ़ग़ानिस्तान पर रूस का नियंत्रण हो गया।
अमेरिका किसी भी हाल मे अफ़ग़ानिस्तान से रूस को हटाना चाहता था जिसके लिए अफ़ग़ानिस्तान के छात्रों को रूस के खिलाफ भड़का कर लड़ने के लिए मना लिया। और साथ ही मे तरह तरह के हथियार भी प्रदान किये। Taliban Kya Hai:- फ़ारसी मे छात्रों के ग्रुप को तालिबान कहते हैं और इसी के साथ इस ग्रुप का नाम भी तालिबान पड़ गया।
तालिबान कि उपलब्धियां।
साल 1989 मे तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान से रूस को निकाल दिया और फिर साल 1996 मे अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता उनके हाथ मे आ गयी। लगभग 5 साल कि हुकूमत के बाद अमेरिका ने तालिबान को एक बुरा संगठन घोषित कर दिया जिसके बाद वहाँ पर अमेरिका के द्वारा सरकार बनाई गयी। लेकिन 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने फिर से अफगानिस्तान को अपने कबजे मे लें लिया है और अमेरिका को वापस अफगानिस्तान छोड़कर जाना पड़ा।
तालिबान से क्यों खुश नहीं है लोग।

ज़ब पहली बार तालिबान कि सरकार आयी तो अफगानिस्तान के लोगों ने जमकर स्वागत किया, लेकिन देखते ही देखते इस्लाम के कड़े नियम लागू होने लगे। जिसमे चोरी करने पर हाथ काट देना और किसी कि जान लेने पर सजाये मौत दी जाने लगी। थोड़े और समय बाद म्यूजिक को बैन कर दिया गया और औरतों को बुरका पहनना ज़रूरी कर दिया गया। जिसके बाद लोग तालिबान से छुटकारा पाने कि कोशिश करने लगे।
आखिर अमेरिका तालिबान के पीछे क्यों पड़ा?

Taliban Kya Hai.
ओसामा बिन लादेन कभी तालिबान का हिस्सा था लेकिन बाद मे उसने एक अलग संगठन बनाया जिसका नाम अल-क़ायदा था। ज़ब ओसामा अमेरिका पर हमला कर दिया तो उसके बाद उसमे तालिबान के पास जाकर शरण लें ली। यही वजह है कि अमेरिका उसके बाद तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान के सरकार से हटा दिया और अमेरिका का साथ देने वाली सरकार को बनवाया।
अमेरिका तालिबान से क्यों हार गया?
अफ़ग़ानिस्तान का कुछ हिस्सा काफी जटिल है जहाँ पर लड़ाई करना बाहरी लोगों के बस कि बात नहीं है। तालिबान के अक्सर लड़ाकू उन्ही जटिल जगहों से अमेरिकी सैनिको पर हमला किया करते थे जिसको अमेरिका वाले पकड़ नहीं पाते थे।
दूसरा कारण ये है कि हर साल अफ़ग़ानिस्तान मे रह रहे अमेरिकी सैनिको को करोड़ो डॉलर का खर्च आता था। जिससे अमेरिका की जनता कि हमेशा यही शिकायत रहती थी कि उस पैसे को अफ़ग़ानिस्तान पर खर्च ना कर के अमेरिका के नागरिकों पर खर्च करना चाहिए।
तीसरा कारण ये था कि लाख कोशिशों के बावजूद तालिबान अमेरिका से कंट्रोल नहीं हो पारहा था। और अमेरिका का पैसा और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे थे। यही सब कुछ कारण है जिनकी वजह से अमेरिका को अफ़ग़ानिस्तान मे अपनी हार माननी पड़ी।
आशा करते है कि तालिबान से जुडी जानकरीयां आपको पसंद आयी होंगी और अगर ऐसा है तो आप ऐसे ही हमारा सपोर्ट करते रहिये। हम आपके साथ रोज़ाना नये नये तथ्यों को प्रस्तुत करेंगे।
1 thought on “Taliban Kya Hai? 5 Facts about Taliban In Hindi.”