Top 10 youtubers in India: जितनी तेज से टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है उतनी तेजी से लोग भी अलग-अलग माध्यम सेआगे बढ़ते जा रहे हैं।
YouTube एक ऐसा माध्यम है जिसके वजह से बहुत से लोग बहुत कम उम्र में बहुत ज्यादा फेमस हो गए हैं। और आज वह इंडिया में बहुत ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुके हैं।
यूट्यूब एक ऐसा माध्यम है जिसमें लोग अपनी सोच और अपना विचार सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। भारत के करोड़ों लोग यूट्यूब से जुड़े हुए हैं और अपनी-अपनी पसंदीदा चैनल को फॉलो करते हैं।
यूट्यूब का इस्तेमाल भारी स्तर पर किया जाता है और भारत में यूट्यूब इस्तेमाल करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि पिछले 10 से 15 सालों में यूट्यूब पर भारत में बहुत से लोग फेमस हुए हैं और जिनके वीडियो भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
आज हम बात करेंगे भारत के 10 सबसे बड़े युटयुबर्स के बारे में जो बहुत कम समय में बहुत ज्यादा फेमस हो गए हैं। और यह सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन चुके हैं।
Table of Contents
भारत के टॉप 10 लोकप्रिय यूट्यूबर्स Top 10 youtubers in India.
Ajay Nagar (Carryminati)
Top 10 youtubers in India. की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर अजय नागर का नाम आता है। शायद आप इनके नाम को बहुत ज्यादा बार नहीं सुने होंगे क्योंकि यूट्यूब पर यह कैरीमिनाटी (Carryminati) के नाम से मशहूर हैं और यही इनके चैनल का नाम भी है।
अगर आप उनके वीडियो देखते हैं तो आपको मालूम होगा कि यह ज्यादातर फनी वीडियो बनाते हैं। कभी-कभी अपने वीडियो में यह दूसरे युटयुबर्स को रोस्ट भी करते हैं। इनके बोलने का अंदाज तथा इनके हंसी मजाक करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। शायद यही वजह है कि उनकी हर वीडियो पर करोड़ों व्यूज होते हैं।
यूट्यूब के अलावा कैरीमिनाटी को गेम खेलना भी पसंद है, इसके अलावा वह गाने भी गाते हैं। यही वजह है कि अजय नगर को एक गेमर और रैपर के रूप में भी जाना जाता है।
अजय नागर भारत की तरफ से हॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सुपरस्टार से मिल चुके हैं जिम टॉम क्रूज़ और हेनरी कैविल का नाम भी आता है।
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) मैं भी इनका असल नाम पूछा गया था। जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी।

कितना कमाते हैं Carryminati?
अजय नागर के चैनल पर कुल 40.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। और यह प्रतिमाह लगभग 25 लाख रुपया महीना से ज्यादा कमाते हैं।
2) अजय ‘अज्जू भाई'(अजय )
Top 10 youtubers in India: दूसरे स्थान पर अज्जू भाई का नाम आता है जिनके चैनल का नाम है टोटल गेमिंग (Total Gaming ). पिछले 5-6 सालों में तरह-तरह के गेम का आविष्कार हुआ है और बहुत से लोग गेम खेलते हुए यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं जो यूट्यूब पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
उन्हीं लोगों में से सबसे बड़ा नाम आता है अज्जू भाई का है। अजय ने साल 2018 में गेमिंग चैनल की शुरुआत की थी। जिस पर साल 2023 में लगभग 36 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
3) वसीम अहमद (Wasim Ahmad)
Top 10 youtubers in India: की लिस्ट में तीसरे नंबर पर वसीम अहमद का नाम आता है जिनके चैनल का नाम राउंड2हेल (Round2hell) है। इस चैनल को तीन दोस्तों ने मिलकर साल 2016 में शुरुआत की थी जिनके नाम है वसीम अहमद, नाजिम अहमद और जैन सैफी है।
Round2hell चैनल पर ज्यादातर मनोरंजन वीडियो को अपलोड किया जाता है। भारत के लोगों के द्वारा इन तीनों दोस्तों की अदाकारी काफी ज्यादा पसंद की गई है। और यही वजह है कि अभी इनके कल सब्सक्राइबर की संख्या लगभग 31 मिलियन है।
4) आशीष चंचलानी( Ashish chanchlani)
Top 10 youtubers in India की लिस्ट में अगला नाम आशीष चंचलानी का आता है। आशीष चंचलानी अपना चैनल पर हंसी मजाक और मनोरंजन कंटेंट डालते हैं जिसके लिए वो काफी मेहनत करते हैं। लोग इनकी एक्टिंग बहुत ज्यादा पसंद आती है।
आशीष चंचलानी ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स जैसे बड़े हॉलीवुड स्टूडियो के कुछ कलाकारों का इंटरव्यू भी लिया था, जिसके वजह से यह विदेश में भी लाइमलाइट में आ गए थे।
उनके चैनल इस पर कुल 30 मिलियन सब्सक्राइबर है और लगभग 150 के आसपास वीडियो अपलोड किए गए हैं।
5) संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari)
Top 10 youtubers in India. भारत में बहुत से मोटिवेशनल स्पीकर है लेकिन उनमें संदीप महेश्वरी का सबसे बड़ा नाम है। संदीप महेश्वरी पहले स्टेज परफॉर्मेंस करते थे। और उनका प्रोग्राम अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाता था। फिर संदीप माहेश्वरी ने अपना एक यूट्यूब चैनल बना दिया।
जिससे उनकी आवाज हर मोबाइल उपयोगकर्ता तक पहुंचने लगी और इसी के साथ संदीप महेश्वरी के यूट्यूब पर फॉलोवर्स बढ़ने लगे। यह अपने कंटेंट में प्रेरणादाई और सकारात्मक विचारों से जुड़े कंटेंट को शेयर करते हैं। जिससे लोगों को नई उम्मीद मिलती है। इनके वीडियो को देखकर बहुत से लोगों की जिंदगी बदल चुकी है। इनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स है।
Top 10 youtubers in India :
6) Bhuvan Bam (भुवन बाम)
Top 10 youtubers in India : जो लोग हिंदी भाषा में कॉमेडी को पसंद करते हैं उनमें शायद ही कोई होगा जो भुवन बाम का नाम नहीं जानता होगा। क्योंकि भुवन बाम ने यूट्यूब पर अलग-अलग किरदार को निभाकर लोगों को खूब हंसाया है। और लोग इनकी काम की काफी ज्यादा सराहना भी करते हैं।
उनके चैनल का नाम बीबी की वाइंस (BB KI VINES) है जिस पर लगभग 26 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। साल 2019 में भुवन बाम को ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर ( Global Entertainer of the Year ) का अवार्ड दिया गया था।
साल 2023 के शुरुआत में भुवन बाम ने OTT पर अपनी शुरुआत की और उनकी फ़िल्म ताज़ा खबर रिलीज़ हुई।
7) अमित भड़ाना ( Amit Bhadana )
Top 10 youtubers in India: अमित भड़ाना ने अपने चैनल की शुरुआत साल 2012 में किया था। उनकी वीडियो में ज्यादातर कॉमेडी सीरियल होती है जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। अमित भड़ाना आपने वीडियो को दोस्तों के साथ मिलकर बनाते हैं। उनके चैनल पर लगभग 24.3 मिलियन सब्सक्राइबर है। बीते इस सालों में इन्हें बेस्ट यूट्यूबर पर का अवार्ड भी मिल चुका है।
8) गौरव चौधरी (Gaurav Chaudhary)
Top 10 youtubers in India : की लिस्ट में आठवां नाम गौरव चौधरी का है जिनके चैनल का नाम टेक्निकल गुरुजी है। वह अपने चैनल पर वीडियो के माध्यम से टेक्नोलॉजी के अलग-अलग जानकारियां प्रदान करते हैं। इसके साथ ही फोन अनबॉक्सिंग से जुड़े सैकड़ो वीडियो बनाई है। जिन्हें लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनके चैनल पर लगभग 23 मिलियन सब्सक्राइबर है।
9) Dr. Vivek Bindra (डॉ. विवेक बिंद्रा )
डॉ विवेक बिंद्रा भारत के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर है जिनकी योगदान से लाखों लोगों को मार्गदर्शन मिलता है। विवेक बिंद्रा को दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। इसके साथ ही डॉक्टर विवेक बिंद्रा का कॉरपोरेट क्षेत्र में भी काफी योगदान रहा है। समय-समय पर डॉक्टर साहब अपने चैनल पर बिजनेस से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां देते रहते हैं। उनके चैनल पर लगभग 22 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और लगभग 700 के आसपास वीडियो है।
10) Rajesh Kumar ( राजेश कुमार)
अगर आपको रोचक जानकारियां पसंद है तो आप राजेश कुमार के चैनल को फॉलो कर सकते हैं। यह अपना वीडियो के माध्यम से अलग-अलग जानकारियां शेयर करते हैं जो काफी ही रोचक होती है। उनके चैनल का नाम Fact techz है। उनकी ज्यादातर वीडियो में जलवायु पर्यावरण देश दुनिया वनस्पति विज्ञान मनोरंजन आदि की जानकारियां रहती है। यही वजह है कि लोग इनको काफी ज्यादा पसंद करते हैं।