Amazing Fact
Ram Mandir. क्या आपको मालूम है, राम मंदिर से जुडी ये महत्वपूर्ण बातें।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि 22 जनवरी 2024 को Ram Mandir राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य जजमान का रोल अदा किया और गर्भग्री में पूजा अर्चन की। उनके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आंनदीबेन पटेल भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या को रामनगरी के नाम से भी जाना जाता है। और जहां पर वीवीआईपी(VVIP) मेहमानों का आना रविवार से ही शुरू हो गया था। लगभग 7000 से ज्यादा VVIP इस समारोह में शामिल हुए थे। तो चलिए जानते हैं राम मंदिर से जुड़े खास बातें।
Table of Contents
AYODHYA RAM MANDIR :- प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या किसने कराई पूजा?
अयोध्या में 500 साल का इंतजार पूरा हुआ और श्री राम का भव्य मंदिर का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने हाथों से किया। राम मंदिर का उद्घाटन के लिए खास मुहूर्त निकल गया था जो कि महज़ 84 सेकंड का था।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रामलाल की आरती उतारी और विधि विधान से पूजन भी किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या में पंडित गड़ेश्वरी शास्त्री द्वविड ने पूजा कराया था। गणेश्वर शास्त्री ने ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का भी मुहूर्त निकाला था। और इसके साथ ही राम मंदिर के उद्घाटन का मुहूर्त भी निकाला था। पंडित गणेश्वर शास्त्री मूल रूप से दक्षिण भारत से है लेकिन अब काशी का रामघाट इलाके में गंगा किनारे रहते हैं।
Ayodhya Ram Mandir Deepotsav.
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए लाखों लोग अयोध्या पहुंचे थे। और जो नहीं नहीं पहुंच पाए थे वह टीवी के सामने खड़े होकर हाथ जोड़कर भगवान राम के बाल स्वरूप वाली मूर्ति को साष्टांग प्रणाम किया।
जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण हुआ उसके पश्चात पूरे देश में दीप उत्सव देखने को मिला। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। इसके साथ ही देश के हर एक कोने में दीप उत्सव मनाया गया, लोगों ने भगवान श्री राम के घर वापसी पर दिया जलाने के साथ पटाखे भी फोड़े।
Ram Mandir Live :- अयोध्या से जनकपुर तक दिवाली जैसी रौनक।
भारत के हर एक महत्वपूर्ण शहरों में एक विशेष स्क्रीन के जरिए ऐतिहासिक क्षण का सीधा प्रसारण किया गया, कई जगहों पर शुभ शोभा यात्रा भी निकल गया। दिल्ली में मंदिरों को विशेष रोशनी एवं पुष्पों से सजा दिया गया और जय श्री राम के उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में भी सुनने को मिला।
चारों तरफ लोग अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर राम मंदिर उद्घाटन का उत्सव मना रहे हैं। अयोध्या से पूर्व की ओर नेपाल के जनकपुर तक दीप उत्सव की धूम मची हुई है। जनकपुर वही स्थान है जहां पर माता सीता का जन्म हुआ था।
राम मंदिर शांति एवं सद्भाव का प्रतीक है। Ram Mandir.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषण में यह कहा कि एक समय कुछ लोग ऐसा कहा करते थे कि अगर राम मंदिर बन जाएगा तो आग लग जाएगा। ऐसे लोग भारत की सामाजिक भावना की पवित्रता को नहीं समझ पाए। भगवान श्री राम समाज की शांति, धैर्य और आपसी सद्भाव के प्रतीक रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण किसी अग्नि को नहीं बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।
क्या है मंदिर की लम्बाई एवं चौडाई।
भगवान श्री राम का भव्य मंदिर की लंबाई 680 फीट, चौड़ाई 250 फीट एवं ऊंचाई 161 फीट है। इस भव्य मंदिर में लगभग 392 खंभे हैं और कुल 44 दरवाजे हैं। इस मंदिर की कुल मंजिल तीन मंजिल है जिसकी हर मंजिल 20 फीट ऊंची है।
राम मंदिर का निर्माण किस चीज से हुआ है।
राम मंदिर को बनाने में किसी भी धातु का उपयोग नहीं किया गया है बल्कि यह पूरा मंदिर पत्थरों से बनाया गया है,और कुछ जगहों पर ईंटों का इस्तेमाल किया गया है जिसे हर एक ईंट पर श्री राम का नाम लिखा गया है।
श्री राम की मूर्ति किसने बनाई है?
कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने प्रभु श्री राम की मूर्ति का निर्माण किया है। जो कि अपनी मूर्तिकला में अद्भुत कला के लिए जाने जाते हैं।
प्रभु श्री राम की पुरानी मूर्ति का क्या हुआ?
श्री राम की पुरानी मूर्ति की नई मूर्ति के साथ गर्भधारण में प्राण प्रतिष्ठा किया गया है।
राम मंदिर में कितनी बार होगी आरती?
राम मंदिर में एक दिन में कुल तीन बार आरती होगी। सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 7:30 बजे भगवान श्री राम की आरती की जाएगी।
कब हुआ श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा।
22 जनवरी 2024 को 84 सेकंड के लिए भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया था, और दोपहर 12:29 से लेकर 12:30 के बीच में प्राण प्रतिष्ठा की गई।