Facts about Qatar :- कतर वही देश है जहाँ हाल ही में FIFA वर्ल्डकप का आयोजन किया गया था. जिसके बाद कतर मे पर्यटन मे काफी ज़्यादा उछाल देखने को मिला है। FIFA वर्ल्डकप हमेशा एक प्रीमियम शहर या देश मे आयोजित किया जाता है, इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि कतर एक काफी विकसित देश है. इसके अलावा कतर, खड़ी देश का पहला देश बन गया जहाँ पर FIFA वर्ल्डकप का आयोजन किया गया।
कतर के संबंधित कुछ अविश्वसनीय तथ्य को लेकर आये हैं. आशा करते हैं कतर के बारे मे ये जानकारियाँ आपको पसंद आएँगी.
Facts about Qatar.
1) कतर देश दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। अभी हाल ही मे जारी हुए सबसे ज़्यादा सुरक्षित देशों कि सूची मे कतर सबसे पहले स्थान पर स्थित है। शायद यही वजह है कि फीफा वर्ल्डकप का आयोजन कतर मे किया गया था।
2) इस देश कि जनसंख्या सिर्फ 27 लाख है जिसमे से 24 लाख लोग दूसरे देशों से आकर बसे हैं और सिर्फ 3 लाख लोग ही वहाँ के असल मे देसी लोग है।
3) इटली का मशहूर शहर वेनिस (Venice) जो अपने खूबसूरत नहरों और खूबसूरत पुलों के लिए जाना जाता है। और इस शहर को घूमने के लिए आसानी से वीज़ा नहीं मिलता है। इसी वेनिस शहर के आधार पर एक मिनी वेनिस सिटी का निर्माण क़तर में किया गया है, जहाँ पर आप वेनिस शहर का नज़ारा देख सकते हैं।

4) आमतौर पर हमारे यहाँ कुत्ते, बिल्ली या फिर घोड़े जैसे जानवरों को पालतू बनाया जाता है लेकिन कतर के लोग बाज़ को पालतू बनाते हैं, जो कि अब यहाँ कि संस्कृति बन गयी है। कतर ही एक ऐसा देश है जहाँ आप बाज़ों के लिए अस्पताल देख सकते है। इसलिए साथ ही हर बाज़ को एक अलग आई डी और पासपोर्ट भी बनाये जाते हैं, ताकि इनको दूसरे देशों मे आसानी से लें जाया सके। यहाँ के बाज दुनिया भर मे काफी प्रसिद्ध हैं,आपने Youtube पर कतर के पालतू बाज़ ज़रूर देखे होंगे।
Facts about Qatar.
5) आमतौर पर जो रेगिस्तान मे रेत पायी जाती है वो लाल या नारंगी रंग की होती है, जैसे कि हमारा थार मरुस्थल या फिर सऊदी अरब का रेगिस्तान। लेकिन कतर देश के रेगिस्तान की रेत बिलकुल सफ़ेद है जिसके वजह से ये देखने मे काफी खूबसूरत लगता है।

Facts about Qatar.
6) आपने कतर के नेशनल म्यूजियम को न्यूज़ मे ज़रूर देखा होगा लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ये म्यूजियम का आकार रेगिस्तान मे पाए जाने वाले एक खास गुलाब कि तरह है। ये गुलाब आम गुलाब से अलग दिखता है यही वजह है कि म्यूजियम को इस गुलाब के आकार कि तरह बनाने का फैसला किया गया।
7) आमतौर पर लगभग सभी देशों मे वहाँ पर रह रहे लोगों को उनके वेतन, भत्ता या फिर मजदूरी पर टैक्स देना पड़ता है लेकिन कतर एक ऐसा देश है जहाँ पर आपको वेतन, भत्ता या फिर मजदूरी पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है। आपको ये भी बता दें कि अगर दूसरे देश का व्यक्ति कतर मे जाता है तो उसे भी इस प्रकार के टैक्स नहीं देने पड़ते हैं।
8) कतर देश मे हर तरफ रेगिस्तान है जिसके वजह से देश के किसी भी हिस्से मे खेती नहीं होती है। यही वजह है कि यहाँ पर ज़्यादातर खाद्य पदार्थो को दूसरे देशों से खरीदकर मंगाया जाता है, इसलिए वहाँ पर खाद्य पदार्थ और देशों की तुलना मे ज़्यादा महंगी होती है।
9) कतर मे सभी लोग अमीर है, लेकिन अगर कोई आदमी गरीब है तो सरकार उसपर ध्यान देकर नौकरियां देती है। यही वजह है कि कतर मे एक भी भिकारी देखने को नहीं मिलता है।
10) कतर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का भंडार वाला देश है और प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक (EXPORTER) है।